टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियणा को बनाएंगे खेल हब

NULL

06:04 PM Dec 13, 2017 IST | Desk Team

NULL

सोनीपत: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलों के विकास को गति देने की दिशा में हरियाणा सरकार प्रदेश के विभिन्न 500 विद्यालयों में खेल नर्सरियां और 1500 गांवों में खेल व्यायामशालाएं स्थापित की जा रही हैं। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई (सोनीपत) में आयोजित 66वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2017 के समापन अवसर पर संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के परिणामस्वरूप हरियाणा प्रदेश खेल हब के रूप में विकसित होने की ओर तेजी से अग्रसर है। हरियाणा सरकार 1000 योग शिक्षकों की भर्तियां कर रही हैं।

हरियाणा सरकार प्रदेश में लगभग 500 गांवों में खेल स्टेडियमों में खेल प्रशिक्षकों की व्यवस्था करने जा रही है। हरियाणा में सरकारी नौकरियों में खिलाडिय़ों हेतु 03 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। हरियाणा सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को ईनामस्वरूप पूरे देश में सर्वाधिक धनराशि प्रदान की जा रही है। हरियाणा सरकार द्वारा ओलंपिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को 06 करोड़ रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता को 04 करोड़ रुपये व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को 02.50 करोड़ रुपये प्रदान किये जाते हैं। ओलंपिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करने वाले खिलाडिय़ों को भी 15 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत व सशक्त किया है। जिला मुख्यालयों पर महिला पुलिस केंद्रों की स्थापना करने वाला हरियाणा देश का प्रथम रा’य है। हरियाणा में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 06 प्रतिशत से बढ़कर 08 प्रतिशत हो चुकी है। हरियाणा सरकार का महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। पुलिस में महिलाओं की प्रतिशतता में वृद्धि से एक प्रकार से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन को भी बल मिला है। पीडि़तों की शिकायत दर्ज करने के लिए प्रारंभ की गई ऑनलाईन पोर्टल प्रणाली से सुविधाएं हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने 66वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता, 2017 के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किये। मुख्यमंत्री ने 66वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता, 2017 की स्मारिका का विमोचन किया। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री बी एस संधू ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए 66वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता, 2017 का विवरण प्रस्तुत किया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article