W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सितंबर में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान करेगी मेज़बानी, देखें पूरा शेड्यूल

01:08 PM Jun 03, 2026 IST | Rishabh Pandey
सितंबर में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान करेगी मेज़बानी  देखें पूरा शेड्यूल
Afghanistan Host India In Delhi

Afghanistan Host India In Delhi: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम सितंबर 2026 में भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरिज की मेजबानी करेगी। वहीं खास बात तो ये है कि यह सीरीज भारत में ही खेली जाएगी, जहां अफगानिस्तान अपनी घरेलू टीम के रूप में उतरेगी। सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे।

Advertisement

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम सुंदर शर्मा ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में इन तारीखों और वेन्यू की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान द्वारा भारत की मेजबानी करना एक अनोखा मौका है और आयोजन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Advertisement

Afghanistan Vs India News: अफगानिस्तान को मिलेगा घरेलू मैदान का लाभ

Afghanistan Host India In Delhi
Afghanistan Host India In Delhi (Source: Social Media)

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच 2015 में हुए समझौते के बाद से भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का घरेलू केंद्र रहा है। हालांकि अफगानिस्तान ने अब तक भारत में कई इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, लेकिन पहली बार वो भारत की मेजबानी करेगा।

Advertisement

Asian Games: एशियाई खेलों का भी रहेगा असर

Afghanistan Host India In Delhi
Afghanistan Host India In Delhi (Source: Social Media)

सितंबर में होने वाले एशियाई खेलों की वजह से भारतीय टीम के कई खिलाड़ी जापान में बिज़ी रह सकते हैं। ऐसे में संभावना है कि बीसीसीआई इस सीरिज़ के लिए मजबूत टीम मैदान में उतारे, जिसमें टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले कई खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे श्रृंखला में अफगानिस्तान की कप्तानी हसमतुल्लाह शाहिदी के हाथों में होगी। वहीं टी20 श्रृंखला के लिए कप्तानी को लेकर अंतिम फैसला बाद में लिया जा सकता है।

Afghanistan Journey For Cricket In India: भारत में अफगानिस्तान का क्रिकेट सफर

Afghanistan Host India In Delhi
Afghanistan Host India In Delhi (Source: Social Media)

अफगानिस्तान ने 2018 में देहरादून को अपना पहला घरेलू मैदान बनाया था और वहीं बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीरिज खेली थी। उसी साल भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच भी खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने दो दिनों के अंदर जीत दर्ज की थी। हालांकि साल 2024 में टीम ग्रेटर नोएडा लौटी, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था।

India And Afghanistan Test-ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट एवं वनडे सीरीज

Afghanistan Host India In Delhi
Afghanistan Host India In Delhi (Source: Social Media)

भारत और अफगानिस्तान जून 2026 में एकमात्र टेस्ट मैच में भी आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेंगी। वनडे मुकाबले 13 जून को धर्मशाला, 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में आयोजित होंगे।

Afghanistan Host India In Delhi: भारत और अफगानिस्तान के बीच होगी रोमांचक सीरिज

Afghanistan Host India In Delhi
Afghanistan Host India In Delhi (Source: Social Media)

इंडियन टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में वापसी करने की भी उम्मीद है। क्रिकेट फैंस के लिए भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली ये सीरिज़ बेहद रोमांचक साबित हो सकती हैं, क्योंकि दोनों टीमें हाल ही के सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मजबूत प्रदर्शन करती रही हैं।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi की बढ़ गई ब्रांड वेल्यू, जानें अब 15 साल के बच्चे को कंपनियां कितने पैसे दे रही हैं?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×