हर मैच में होने वाले बदलाव से माखुश हैं Anil Kumble, Ind Vs Eng के चौथे T20I को लेकर जानें क्या है पूर्व कप्तान की राय?
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में इंडियन टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुरुआती तीन मुकाबलों में जीत हासिल ना कर पाने की वजह से अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सीरीज नहीं जीत सकती। इंडिया अगर बचे हुए दोनों मैच जीतती है, तब भी सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म होगी। ऐसे में गुरुवार यानी आज होने वाला चौथा टी-20 मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
तीसरे टी-20 में इंडियन बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई थी। 200 से ज्यादा रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई। इस परफॉर्मेंस के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने टीम की प्लानिंग और बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं।

जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने मुश्किल सिचुएशन में पेशेंस नहीं दिखाया। उनके मुताबिक, टीम ने हालात को समझने के बजाय लगातार आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की, जिससे विकेट तेजी से गिरते चले गए। उन्होंने कहा कि, 'भले ही रन गति 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा थी, लेकिन किसी बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेकर पारी संभालनी चाहिए थी। ऐसा नहीं होने के कारण भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह ढह गई।' कुंबले ने इस परफॉर्मेंस को "आसानी से हार मान लेना" करार देते हुए कहा कि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन टीम से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती।
Anil Kumble On Indian Team: बल्लेबाजी क्रम पर भी जताई नाराजगी

अनिल कुंबले ने टीम मैनेजमेंट के बैटिंग ऑर्डर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिवम दुबे जैसे एक्सपीरिएंस्ड बल्लेबाज से पहले हर्षित राणा को भेजना समझ से परे था। उनके हिसाब से टी-20 क्रिकेट में हमेशा बेहतर बल्लेबाजों को पहले मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोवर ऑर्डर के बल्लेबाज से यह उम्मीद करना सही नहीं है कि वह एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ी से पहले आकर मैच की दिशा बदल देगा।
गेंदबाजी में लगातार बदलाव पर दी सलाह

कुंबले ने टीम मैनेजमेंट को बॉलिंग कॉम्बीनेशन में बार-बार बदलाव करने से बचने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि हर मुकाबले के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने से खिलाड़ियों का सेलफ कॉन्फिडेंस प्रभावित होता है। उन्होंने एक्ज़ाम्पल देते हुए कहा कि आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर कर के प्रिंस यादव को मौका दिया गया। प्रिंस ने तीन विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद टीम जीत नहीं सकी। पूर्व कप्तान का मानना है कि कप्तान को अपने मुख्य पांच गेंदबाजों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाज मैच में रन जरूर बनाते हैं, लेकिन जीत दिलाने में गेंदबाजों की भूमिका सबसे अहम होती है।
खिलाड़ियों को लगातार मौके देने की जरूरत

कुंबले ने कहा कि जब किसी खिलाड़ी का सेलेक्शन किया जाता है, तो उसे खुद को साबित करने के लिए पूरे मौके मिलने चाहिए। उनके अनुसार खेल में उतार-चढ़ाव आना नेचुरल हैं और सिर्फ एक-दो खराब परफॉर्मेंस के आधार पर किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर करना सही तरीका नहीं है। अब भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला गुरुवार रात भारतीय समयानुसार 10:00 बजे खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी जीत के साथ ही वो सीरीज को बराबरी पर खत्म करने की अपनी उम्मीदों को कायम रख सकती है।

Join Channel