W3Schools
Advertisement

Wimbeldon 2026: Arthur Fery ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाले बने दूसरे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी

04:18 PM Jul 09, 2026 IST | Rishabh Pandey
wimbeldon 2026  arthur fery ने रचा इतिहास  सेमीफाइनल में पहुंचने वाले बने दूसरे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी
Arthur Fery New Record

ब्रिटेन के युवा टेनिस खिलाड़ी आर्थर फेरी ने विंबलडन 2026 में बेहतरीन परफॉर्मेंस जारी रखते हुए मेन्स सिंग्ल्स केटेगरी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। फ्रेंच ओपन 2026 के रनर-अप फ्लेवियो कोबोली को उन्होंने सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (7-4), 6-0 से हराकर फाइनल 4 में एंट्री की है। इस जीत के साथ फेरी ने न सिर्फ अपने घरेलू फैंस को खुश होने का मौका दिया, बल्कि विंबलडन के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Advertisement

वाइल्ड कार्ड से एंट्री, अब सेमीफाइनल तक का सफर

Arthur Fery New Record
Arthur Fery New Record (Source: Google)

आर्थर फेरी को इस साल विंबलडन में वाइल्ड कार्ड के जरिए जगह मिली थी। ऐसे में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले विंबलडन के दूसरे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी बन गए। इससे पहले साल 2001 में गोरान इवानिसेविच ने वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ खिताब जीतकर यह अचीवमेंट हासिल की थी।

Advertisement

अब ज्वेरेव से होगी बड़ी टक्कर

Arthur Fery v Alexander Zverev Semi Final Match
Arthur Fery v Alexander Zverev Semi Final Match (Source: Google)

सेमीफाइनल में फेरी का सामना टूर्नामेंट के दूसरे सीनियर प्लेयर और मौजूदा रोलां गैरोस चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव ने क्वार्टर फाइनल में सीक्स सीड्स लेने वाले टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-4, 6-2 से हराकर फाइनल 4 में अपनी जगह पक्की की थी। ऐसे में अब इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला ऑल इंग्लैंड क्लब में खेला जाएगा।

Advertisement

ब्रिटिश टेनिस में दर्ज कराया नाम

Arthur Fery Name In British Tennis
Arthur Fery Name In British Tennis (Source: Google)

आर्थर फेरी ओपन एरा में विंबलडन के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले पांचवें ब्रिटिश मेन खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रोजर टेलर, टिम हेनमैन, एंडी मरे और कैमरून नॉरी यह अचीवमेंट हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने टॉप-10 रैंकिंग वाले फ्लेवियो कोबोली को हराकर सबसे कम रैंकिंग वाले मेन्स सेमीफाइनलिस्ट बनने का गौरव भी हासिल किया।

ज्वेरेव भी शानदार फॉर्म में

Alexander Zverev In Semi Final
Alexander Zverev In Semi Final (Source: Google)

दूसरी ओर, अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लगभग डेढ़ महीने पहले रोलां गैरोस में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। विंबलडन 2026 में भी उन्होंने पहली बार क्वार्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में उनके कॉम्पटीटर टेलर फ्रिट्ज पूरी तरह फिट नहीं थे। वह दाएं पैर की चोट से जूझ रहे थे और इसी वजह से क्ले कोर्ट सीजन का बड़ा हिस्सा भी नहीं खेल पाए थे। इसके बावजूद ज्वेरेव ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया।

Read More: IND vs ENG: चौथे टी20 में टीम इंडिया करेगी बड़े बदलाव!, क्या संजू सैमसन की होगी वापसी?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×