India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कप्तान Rohit ने छुआ नया कीर्तिमान, छक्का लगाकर पूरा किया 10,000 रन का आंकड़ा

05:03 PM Sep 12, 2023 IST
Advertisement
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने इस मुकाबले में सिक्स लगाकर दस हजार रन का आंकड़ा पार किया। आज के मुकाबले से पहले उन्होंने 22 रन की दरकार थी इस मुकाम को हासिल करने में। फिर रोहित 17 रन पर खेल रहे थे और तभी उन्होंने सिक्स लगाया और बना दिए वनडे क्रिकेट में दस हजार रन।
दरअसल भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भी जबरदस्त खेला था, जहां उन्होंने 56 रन की पारी खेली थी। आज उसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भारत खेल रहा है, जहां रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एक 80 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा भारत के तरफ से छठे बल्लेबाज बन गए, जो कि दस हजार रन का आंकड़ा छुआ है। इसके अलावा वो दुनिया के 15वें खिलाड़ी है जो कि इस मुकाम को हासिल किए हैं।
भारत के और दुनिया में भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 463 मुकाबले खेल कर 18426 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे भारतीय खिलाड़ी उनके साथी विराट कोहली है, जो कि कल ही पाकिस्तान के खिलाफ अपना 13 हजार कर का आंकड़ा पूरा किया। तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली हैं, जिन्होंने 308 मुकाबले में 11221 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर राहुल द्रविड़ और पांचवें पर एम.एस धोनी हैं, जो कि इस वक्त रोहित शर्मा से आगे हैं।
वहीं रोहित ने दस हजार रन के साथ-साथ बतौर ओपनर आठ हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। इस मुकाम को हासिल के लिए रोहित ने मात्र 160 पारी की मदद ली। इस मामले में वो साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हाशिम आमला को पीछे छोड़ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं, जो कि 179 इनिंग में अपने आठ हजार रन पूरे किए थे। उम्मीद करेंगे की रोहित शर्मा इसके आगे और भी रिकॉर्ड अपने नाम करें।
Advertisement
Next Article