W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IND Vs AFG: भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच से पहले करेगी बड़े बदलाव, जानें कौन होगा बाहर और किसकी होगी एंट्री?

03:09 PM Jun 03, 2026 IST | Rishabh Pandey
ind vs afg  भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच से पहले करेगी बड़े बदलाव  जानें कौन होगा बाहर और किसकी होगी एंट्री
Changes In Indian Squad

Changes In Indian Squad: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एक लौते टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम में बदलाव की संभावना बनती दिखाई दे रही है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के वर्कलोड को लेकर टीम मेनेजमेंट अगले 48 घंटों में आखरी फैसला ले सकता है। अगर सिराज को आराम देने का फैसला लिया जाता है, तो युवा तेज गेंदबाज अकीब नबी को टीम में शामिल किया जाएगा।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम का मेडिकल स्टाफ लगातार सिराज की फिटनेस और फिज़िकल सिचुएशन पर नजर बनाए हुए है। हालांकि सिराज चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके खेलने या न खेलने का फैसला आने वाली रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

Advertisement

Indian Team News: आईपीएल के बिजी शेड्यूल का असर

Changes In Indian Squad
Changes In Indian Squad (Source: Social Media)

मोहम्मद सिराज हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए लगातार खेलते रहे हैं। उन्होंने टीम के सभी मुकाबलों में हिस्सा लिया, जिसमें 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया फाइनल भी शामिल था। फाइनल में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

लंबे और बिज़ी सीजन को देखते हुए सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट के बीच सिराज को आराम देने पर चर्चा हुई है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट पूरी तरह बिना एक्सपीरिएंस के तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरने से बचना चाहता है।

Auqib Nabi In Indian Team: अकीब नबी को मिल सकता है मौका

Changes In Indian Squad
Changes In Indian Squad (Source: Social Media)

अगर आखरी समय में मोहम्मद सिराज को आराम दिया जाता है, तो युवा तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार का टेस्ट डेब्यू भी लगभग तय माना जा रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज अकीब नबी को टीम में शामिल किए जाने की संभावना भी काफी मजबूत बताई जा रही है। अकीब नबी ने हाल ही के घरेलू सेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट हासिल किए थे और अपनी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स का ध्यान आकर्षित किया है।

Auqib Nabi As Net Bowler: नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ जुड़े नबी

Changes In Indian Squad
Changes In Indian Squad (Source: Social Media)

अकीब नबी फिलहाल भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े हुए हैं। टेस्ट मैच की तैयारियों के लिए उन्हें छह नेट गेंदबाजों के ग्रुप में शामिल किया गया है। नबी के अलावा तेज गेंदबाज गुरजापनीत सिंह और प्रिंस यादव भी प्रेक्टिस सेशन में भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार को नेट गेंदबाज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Changes In Indian Squad: न्यू चंडीगढ़ में होगा मुकाबला

Changes In Indian Squad
Changes In Indian Squad (Source: Social Media)

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकलौता टेस्ट मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरिज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी आमने-सामने होंगी। वनडे मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में आयोजित किए जाएंगे। अब सभी की नजरें मोहम्मद सिराज की फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हैं, क्योंकि उनके खेलने या आराम करने का फैसला भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की प्लानिंग पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi की बढ़ गई ब्रांड वेल्यू, जानें अब 15 साल के बच्चे को कंपनियां कितने पैसे दे रही हैं?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×