W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

T-20 सीरिज़ में इंग्लैंड से मिली हार के बाद चेतेश्वर पुजारा की BCCI को बड़ी सलाह, बाताया इंडिया कैसे जीत सकती हैं मैच?

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की टी20 सीरीज में हार के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बीसीसीआई को घरेलू पिचों में बदलाव की सलाह दी है। उनका मानना है कि गेंदबाजों के अनुकूल विकेट तैयार होने से बल्लेबाज कठिन परिस्थितियों में खेलने के लिए बेहतर तैयार होंगे। पुजारा ने आईपीएल में लगातार बन रहे बड़े स्कोर पर भी चिंता जताई और कहा कि बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाए रखना क्रिकेट के लिए जरूरी है।
05:00 PM Jul 17, 2026 IST | Rishabh Pandey
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की टी20 सीरीज में हार के बाद चेतेश्वर पुजारा ने बीसीसीआई को घरेलू पिचों में बदलाव की सलाह दी है। उनका मानना है कि गेंदबाजों के अनुकूल विकेट तैयार होने से बल्लेबाज कठिन परिस्थितियों में खेलने के लिए बेहतर तैयार होंगे। पुजारा ने आईपीएल में लगातार बन रहे बड़े स्कोर पर भी चिंता जताई और कहा कि बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बनाए रखना क्रिकेट के लिए जरूरी है।
t 20 सीरिज़ में इंग्लैंड से मिली हार के बाद चेतेश्वर पुजारा की bcci को बड़ी सलाह  बाताया इंडिया कैसे जीत सकती हैं मैच
Cheteshwar Pujara On Indian Pitches

इंग्लैंड दौरे पर इंडियन टीम की टी-20 सीरीज में 0-4 से हार के बाद बल्लेबाजों की तकनीक और घरेलू क्रिकेट की अरेंजमेंट पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच एक्सपीरिएंस्ड बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बीसीसीआई को काफई अहम सुझाव देते हुए कहा है कि अगर भारतीय बल्लेबाजों को विदेशी दौरों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है, तो घरेलू पिचों में बदलाव करना होगा।

Advertisement

Cheteshwar Pujara On Indian Pitches: चुनौतीपूर्ण पिचों की जरूरत

Cheteshwar Pujara On Indian Pitches
Cheteshwar Pujara On Indian Pitches (Source: Google)

पुजारा का मानना है कि भारत में ऐसी विकेट तैयार की जानी चाहिए, जहां गेंदबाजों को भी बराबर मदद मिले। उनके मुताबिक, घरेलू क्रिकेट में अगर बल्लेबाज मुश्किल सिचुएशन में खेलेंगे, तो वो विदेशी दौरों पर स्विंग और सीम गेंदबाजी का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड जैसी सिचुएशन में सबसे ज्यादा परेशानी इसी वजह से होती है क्योंकि उन्हें घरेलू लेवल पर ऐसी चुनौतियां कम मिलती हैं।

Advertisement

आईपीएल की पिचों पर भी जताई चिंता

Cheteshwar Pujara On IPL Pitches
Cheteshwar Pujara On IPL Pitches (Source: Google)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आईपीएल में लगातार बन रहे बड़े स्कोर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर मैच में 250 या 260 रन बनने से खेल का बैलेंस काफी प्रभावित होता है। उनके मुताबिक, दर्शकों को वही मुकाबले ज्यादा रोमांचक लगते हैं, जिनमें बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिले। अगर पिचें पूरी तरह बल्लेबाजी के मुताबिक हों और मैदान की बाउंड्री भी छोटी हो, तो गेंदबाजों के लिए एफेक्ट छोड़ना बेहद मुश्किल हो जाता है।

Advertisement

टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की चुनौती बढ़ी

Cheteshwar Pujara On T-20 Cricket
Cheteshwar Pujara On T-20 Cricket (Source: Google)

पुजारा ने कहा कि टी-20 फॉर्मेट में गेंदबाजों के पास पहले ही गलती की बहुत कम गुंजाइश होती है। ऐसे में अगर विकेट भी पूरी तरह बल्लेबाजों के पक्ष में हों, तो मुकाबला एकतरफा हो जाता है। उनका मानना है कि क्रिकेट का असली रोमांच तभी देखने को मिलता है, जब गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिले और बल्लेबाजों को हर रन के लिए स्ट्रगल करना पड़े।

विदेशी दौरों पर सफलता के लिए जरूरी सुधार

Cheteshwar Pujara On Conditions Of Foreign Pitches
Cheteshwar Pujara On Conditions Of Foreign Pitches (Source: Google)

इंग्लैंड दौरे पर इंडियन बल्लेबाजों के परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए पुजारा ने कहा कि टीम के बल्लेबाजों के फुटवर्क और शॉट सेलेक्शन में कई कमियां नजर आईं, जिसकी वजह से वो लगातार दबाव में रहे। उन्होंने सजेशन दिया कि अगर इंडिया को आने वाले समय में विदेशी दौरों और आईसीसी टूर्नामेंटों में लगातार सफलता हासिल करनी है, तो बीसीसीआई को घरेलू पिचों पर गंभीरता से सोचना चाहिए। उनका मानना है कि चैलेंजिंग घरेलू विकेट खिलाड़ियों को शुरुआती लेवल से ही मुश्किल सिचुएशन में खेलने की आदत डालेंगी, जिससे विदेशों में उनका परफॉर्मेंस और बेहतर होगा।

Read More: Rohit Sharma ने BCCI के अधिकारियों से की बातचीत, क्या लॉर्ड्स में ‘हिटमैन’ खेलेंगे अपना आखिरी वनडे?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×