W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तीसरे टी-20 में इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के ये पूर्व क्रिकेटर, कमेंट्री के दौरान उठाए बड़े सवाल

04:15 PM Jul 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
तीसरे टी 20 में इंडिया की शर्मनाक हार पर भड़के ये पूर्व क्रिकेटर  कमेंट्री के दौरान उठाए बड़े सवाल
Dinesh Karthik On Indian Management

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में इंडियन टीम की परफॉर्मेंस पूरी तरह निराशाजनक रही। क्योंकि 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ही बना पाई और ऑल आउट हो गई। जिसकी वजह से इंग्लैंड ने ये मुकाबला 125 रन से जीत लिया। इंडियन टीम सिर्फ 11.4 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी, लेकिन यहां सबसे हैरानी की बात ये थी कि भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 13 रन का रहा, जिसे वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाया।

Advertisement

IND vs ENG Highlights
IND vs ENG Highlights (Source: Google)

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंडियन टीम लगातार चौथी बार हार का सामना कर चुकी है। इस खराब परफॉर्मेंस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की प्लानिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पूर्व इंडियन विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी बल्लेबाजी क्रम को लेकर टीम मैनेजमेंट को जमकर क्रिटीसाइज़ किया।

Advertisement

शुरुआत से ही बिखर गई भारतीय बल्लेबाजी

Abhishek And Vaibhav
Abhishek And Vaibhav (Source: Google)

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर दूसरे ओवर में आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी 13 रन बनाकर अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन भी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके, हालांकि हर किसी को कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वो भी सिर्फ 5 रन बनाकर गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए आउट हो गए। तिलक वर्मा का बल्ला भी एक बार फिर शांत रहा और उन्होंने 11 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाए।

Advertisement

हर्षित राणा को पहले भेजने पर उठे सवाल

Dinesh Karthik loses His cool
Dinesh Karthik loses His cool (Source: Google)

अक्षर पटेल के आउट होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया। इस फैसले ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि उस समय टीम को एक जिम्मेदार बल्लेबाज की जरूरत थी। कॉमेंट्री के दौरान दिनेश कार्तिक ने इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि, "क्या सच में शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा बल्लेबाजी करने आ रहे हैं? यह समझ से परे है।" इसके बाद हर्षित राणा 9 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे भी कुछ खास नहीं कर सके और 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दिनेश कार्तिक ने जताई नाराजगी

Dinesh Karthik On Indian Management
Dinesh Karthik On Indian Management (Source: Google)

मैच के दौरान कार्तिक ने टीम मैनेजमेंट की प्लानिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शिवम दुबे पर भरोसा नहीं था, तो उन्हें टीम में शामिल करने का क्या मतलब था। उन्होंने कहा कि, "अगर टीम को शिवम दुबे पर इतना भी भरोसा नहीं है कि उन्हें मुश्किल सिचुएशन में बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सके, तो यह सही फैसला नहीं है। मेरी नजर में हर्षित राणा को उनसे पहले भेजना गलत प्लानिंग थी।"

सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म

ENG vs IND T20
ENG vs IND T20 (Source: Google)

इस हार के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब इंडिया ज्यादातार बाकी दोनों मुकाबले जीतकर सिर्फ सीरीज बराबर कर सकता है। यानी टीम इंडिया के लिए सीरीज जीतने की पॉसिबीलिटी अब लगभग खत्म हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मुकाबला 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा, जहां इंडिया खुद को इस सीरिज़ में क्लिन स्वीप से बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Read More: Suryakumar Yadav का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×