W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कब से शुरू होगी GTA 6 की प्री-बुकिंग?, Rockstar Games ने की गेम को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट

12:01 PM Jun 19, 2026 IST | Rishabh Pandey
कब से शुरू होगी gta 6 की प्री बुकिंग   rockstar games ने की गेम को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट
GTA 6 Pre-Orders Date

GTA 6 Pre-Orders Date: वीडियो गेम लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से लोगों की मोस्ट अवेटेड गेम Grand Theft Auto 6 (GTA 6) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए Rockstar Games ने अहम जानकारी शेयर की है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर ये अनाउंसमेंट कर दी है कि GTA 6 की प्री-बुकिंग अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही है।

Advertisement

Rockstar Games के मुताबिक, GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस गेम के लिए प्री-ऑर्डर 25 जून 2026 से शुरू होंगे। PlayStation 5 और Xbox Series S/X यूजर्स इस तारीख से गेम को पहले से बुक कर सकेंगे।

Advertisement

GTA 6 Price: कीमत को लेकर अभी भी बना हुआ है सस्पेंस

GTA 6 Pre-Orders Date
GTA 6 Pre-Orders Date (Source: Google)

हालांकि कंपनी ने प्री-बुकिंग की तारीख का खुलासा कर दिया है, लेकिन गेम की कीमत को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले कई महीनों से GTA 6 की कीमत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि 25 जून को प्री-ऑर्डर शुरू होने के साथ ही Rockstar Games कीमत का खुलासा कर सकती है या फिर कम से कम इसकी झलक दे सकती है। ऐसे में फैंस की नजरें अब कंपनी की अगली अनाउंसमेंट पर टिकी हुई हैं।

Advertisement

GTA 6 Trailer: क्या जल्द आएगा GTA 6 का तीसरा ट्रेलर?

GTA 6 Pre-Orders Date
GTA 6 Pre-Orders Date (Source: Google)

GTA 6 के फैंस लंबे समय से गेम के तीसरे ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्री-ऑर्डर की शुरुआत के मौके पर Rockstar Games नया ट्रेलर भी जारी कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल ट्रेलर 3 को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन गेमिंग कॉम्यूनिटी में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है।

GTA 6 Pre-Orders Date: नया कवर आर्ट भी हुआ जारी

GTA 6 Pre-Orders Date
GTA 6 Pre-Orders Date (Source: Google)

प्री-बुकिंग की अनाउंसमेंट के साथ Rockstar Games ने GTA 6 का नया कवर आर्ट भी पब्लिक किया है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर कर इस नए आर्टवर्क की झलक दिखाई।

इसके अलावा Rockstar Games ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट को भी अपडेट किया है, जहां अब होमपेज पर प्री-ऑर्डर की तारीख दिखाई दे रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल फोटो और हेडर इमेज को भी बदलकर GTA 6 के नए आर्टवर्क को डिसप्ले किया है। GTA 6 को लेकर बढ़ते एक्साइंटमेंट के बीच अब सभी की नजरें 25 जून पर हैं, जब प्री-बुकिंग शुरू होगी और पॉसिबली गेम से जुड़ी कई नई जानकारियां भी सामने आ सकती हैं।

Read More: FIFA वर्ल्ड कप में इस्तेमाल होती है हाई-टेक स्मार्ट बॉल, जानिए कैसे करती है काम?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×