W3Schools
Advertisement

हार्दिक पांड्या और टीम इंडिया को लगा करारा झटका, स्टार ऑलराउंडर पूरे साल के लिए बाहर

11:33 AM Sep 26, 2026 IST | Raj Kiran
हार्दिक पांड्या और टीम इंडिया को लगा करारा झटका  स्टार ऑलराउंडर पूरे साल के लिए बाहर
Hardik Pandya Ruled Out

Hardik Pandya Ruled Out:  हार्दिक पांड्या और टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. हार्दिक जो पिछले कुछ समय से इंजरी से जूझ रहे थे. फिट होने के काफी करीब आ गए थे ये स्टार ऑलराउंडर. ऐसा लग रहा था कि वो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज में इंडिया ए के लिए वापसी करेंगे. हालांकि उससे पहले एक बार फिर हार्दिक चोटिल हो गए हैं. जिसके चलते वो आने वाले कुछ महीनों के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रहने वाले हैं.

Advertisement

Hardik Pandya Ruled Out

Hardik Pandya Ruled Out
Hardik Pandya Ruled Out

हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उन्हें लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके मुताबिक इस हफ्ते की शुरुआत में पांड्या को दाहिनी पिंडली में दोबारा दर्द हुआ. BCCI की मेडिकल टीम ने उनका स्कैन किया. जिसके बाद हार्दिक पांड्या को आराम करने की सलाह दी गई. इससे पहले भी 32 साल के ऑलराउंडर पिंडली की समस्या से जूझ रहे थे.

Advertisement

Hardik Pandya Injury
Hardik Pandya Injury

साथ ही BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में उनका रिहैब चल रहा था. आने वाले कुछ हफ्तों में वो रिकवर कर जाते. लेकिन अब दोबारा वो इंजर्ड हो गए हैं. इस बार हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक सीरीज नहीं खेलेंगे. इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर-नवंबर में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी हार्दिक पांड्या शायद ही खेलते दिखे.

Advertisement

Hardik Pandya
Hardik Pandya

ये टीम इंडिया के नजरिए से अच्छा नहीं है. टीम मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को इंडिया ए के स्क्वॉड में चुना था. ताकि अगले साल होने वाले 2027 वर्ल्ड कप के लिए वो फिट हो सके. और उन्हें मैच प्रैक्टिस मिल सके. हालांकि उन तमाम तैयारियों को अब करारा झटका लग गया है. हार्दिक पांड्या की अहमियत टीम इंडिया के लिए काफी अधिक है. खेल के तीनों विभाग में हार्दिक जबरदस्त हैं. मॉडर्न डे क्रिकेट में खासकर व्हाइट बॉल क्रिकेट में हार्दिक पांड्या दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर माने जाते हैं.

Read More: Lionel Messi Farewell: अर्जेंटीना के लिए आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे Lionel Messi, जानें आखरी मैच के लिए कैसे किया गया Convience?

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×