W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Asian Gymnastics Championships में भारत का जलवा, हर्षित दामोदरन ने जीता गोल्ड

01:01 PM Jun 26, 2026 IST | Rishabh Pandey
asian gymnastics championships में भारत का जलवा  हर्षित दामोदरन ने जीता गोल्ड
Harshit Damodharan Wins Gold

Harshit Damodharan Wins Gold: इंडियन जिमनास्टिक के लिए जूनियर एशियन जिमनास्टिक चैंपियनशिप ऐतिहासिक साबित हुई है। देश के दो युवा खिलाड़ियों हर्षित दामोदरन और अक्षत बजाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए है। इस अचीवमेंट के साथ भारत ने पहली बार इस प्रीस्टीजियस कॉम्पटीशन के किसी एक इवेंट में गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया।

Advertisement

Who Was Harshit Damodharan?: भारतीय खिलाड़ियों के बीच रही कड़ी टक्कर

Harshit Damodharan Wins Gold
Harshit Damodharan Wins Gold (Source: Google)

21 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में हर्षित दामोदरन और अक्षत बजाज के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, संतुलन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया, लेकिन आखरी में हर्षित मामूली अंतर से बाजी मारने में सफल रहे। हर्षित ने दो शानदार वॉल्ट पूरे किए। पहली कोशिश में उन्होंने 13.866 प्वाइंट हासिल किए, जबकि दूसरी कोशिश में उन्हें 13.433 प्वाइंट मिले। दोनों कोशिशों के आधार पर उनका एवरेज स्कोर 13.649 रहा, जिसने उन्हें गोल्ड मेडल दिलाया।

Advertisement

Harshit Damodharan Wins Gold In Gymnastics For India: अक्षत बजाज ने भी किया शानदार प्रदर्शन

Harshit Damodharan Wins Gold
Harshit Damodharan Wins Gold (Source: Google)

अक्षत बजाज ने भी पूरे मुकाबले में दमदार चुनौती पेश की। उन्होंने पहले वॉल्ट में 13.500 और दूसरे वॉल्ट में 13.366 प्वाइंट हासिल किए। 13.433 के एवरेज स्कोर के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। गोल्ड से वह बेहद मामूली अंतर से चूक गए, लेकिन उनका प्रदर्शन भी बेहद प्रभावशाली रहा।

Advertisement

Harshit Damodharan Wins Gold: भारतीय जिमनास्टिक के लिए ऐतिहासिक अचीवमेंट

Harshit Damodharan Wins Gold
Harshit Damodharan Wins Gold (Source: Google)

हर्षित दामोदरन और अक्षत बजाज की इस सफलता ने भारतीय जिमनास्टिक को एशियाई लेवल पर नई पहचान दिलाई है। पहली बार भारत ने जूनियर एशियन जिमनास्टिक चैंपियनशिप के किसी इवेंट में टॉप दो पोजिशन पर कब्जा जमाकर इतिहास रचा है। युवा खिलाड़ियों की यह अचीवमेंट भविष्य में भारतीय जिमनास्टिक के उज्ज्वल भविष्य का सिंग्नल मानी जा रही है।

Read More: Fifa World Cup में पलट गई पूरी बाज़ी, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर रचा इतिहास

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×