मिचेल स्टार्क नहीं, एलिसा हीली के हिसाब से जसप्रीत बुमराह हैं बेहतर
Healy Ranks Bumrah Above Starc: एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया वीमेंस टीम की सबसे सफल कप्तानों में से एक और जबरदस्त विकेटकीपर बैटर के रूप में जानी जाती हैं. उनकी एक और पहचान है कि वो मेंस टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं. ये कपल क्रिकेट की दुनिया में बेहद मशहूर है. हाल ही में एलिसा ने एक चौंकाने वाला बयान दिया. अपने पति से बेहतर बॉलर टीम इंडिया के धुरंधर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बता दिया. इसके बाद मिचेल स्टार्क का रिएक्शन भी आया. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Healy Ranks Bumrah Above Starc

क्रिकेट की दुनिया में एलिसा हीली और मिचेल स्टार्क की हसबैंड और वाइफ की जोड़ी अक्सर सुर्खियां बटोरती है, लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिसा हीली ने कुछ ऐसा कर दिया कि उनके पति मिचेल स्टार्क भी शायद सोच में पड़ गए होंगे! मामला है एक मजेदार ब्लाइंड रैंकिंग गेम का, जिसमें हीली को दुनिया के पांच दिग्गज गेंदबाजों को नंबर 1 से नंबर 5 तक रैंक करना था। खास बात ये थी कि हर गेंदबाज का नाम उन्हें एक-एक करके बताया जा रहा था और एक बार नंबर तय करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता था।
सबसे पहले सामने आया महान स्पिनर शेन वॉर्न का नाम। हीली ने बिना ज्यादा सोचे वॉर्न को सीधे नंबर-1 पर रख दिया। इसके बाद जब भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आया, तो हीली ने उन्हें नंबर-3 की जगह दी। यानी यहां तक कहानी बिल्कुल सामान्य लग रही थी। लेकिन असली ट्विस्ट तो अभी बाकी था।

इसके बाद अचानक स्क्रीन पर आया नाम—मिचेल स्टार्क। अब जरा सोचिए, सामने अपना ही पति हो और फैसला करना हो कि उसे दुनिया के महान गेंदबाजों में कौन सी जगह देनी है! लेकिन हीली ने रिश्ते को किनारे रखा और स्टार्क को सीधे पांचवें और आखिरी नंबर पर रख दिया। यानी बुमराह को पति स्टार्क से ऊपर जगह मिल गई।
इसके बाद ग्लेन मैक्ग्रा को नंबर-4 और पैट कमिंस को नंबर-2 दिया गया। इस तरह एलिसा हीली की पूरी रैंकिंग बनी—नंबर-1 शेन वॉर्न, नंबर-2 पैट कमिंस, नंबर-3 जसप्रीत बुमराह, नंबर-4 ग्लेन मैक्ग्रा और नंबर-5 मिचेल स्टार्क। और यहीं पर इस पूरी रैंकिंग ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

अब सबसे मजेदार बात ये है कि हीली को खुद भी एहसास हो गया कि उन्होंने शायद अपने पति को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है। लेकिन असली परीक्षा तो स्टार्क की थी। आखिर पत्नी ने उन्हें पांचवें नंबर पर रखा था! मगर स्टार्क ने भी कमाल का स्पोर्ट्समैन स्पिरिट दिखाया और वीडियो पर बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया—“No worries.” यानि कोई बात नहीं. पत्नी ने दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में उन्हें सबसे नीचे रखा, लेकिन स्टार्क ने इसे दिल पर लेने के बजाय मजाक में ही उड़ा दिया।
Read More: श्रीलंका सीरीज से पहले Gautam Gambhir हुए सख्त, इस प्लेयर्स को दे डाला अल्टीमेटम

Join Channel