IND vs ENG 3rd ODI: लॉर्ड्स में होगा सीरीज का फैसला, रोहित शर्मा पर रहेंगी सबकी नजरें- जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ
इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का विनर आज तय होगा। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी। इस मैच में रोहित शर्मा के परफॉर्मेंस पर खास नजर रहेगी, क्योंकि रोहित शुरुआती दोनों मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं और लगातार उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में वह अपने बल्ले से क्रिटीक्स को जवाब देने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। हालांकि, इसके लिए लॉर्ड्स की पिच अहम रोल निभाएगी कि वह बल्लेबाजों का साथ देती है या गेंदबाजों का।
IND vs ENG 3rd ODI: लॉर्ड्स में भारत का रिकॉर्ड

इंडियन टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक 9 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 में इंडियन टीम को जीत मिली हैं। हालांकि, भारत ने इस मैदान पर अपना आखिरी वनडे साल 2004 में जीता था। इसके बाद खेले गए 4 मुकाबलों में भारत को 3 हार मिली हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है। लॉर्ड्स पर खेले गए पिछले 11 वनडे मुकाबलों के आंकड़े बताते हैं कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिली है। टारगेट का पीछा करते हुए इस मैदान पर आखिरी जीत दक्षिण अफ्रीका ने 2017 में हासिल की थी।
कैसी होगी लॉर्ड्स की पिच?

लॉर्ड्स की पिच पर आमतौर पर तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। मैदान पर मौजूद ढलान (Slope) की वजह से गेंदबाजों को एडीशनल सीम और स्विंग हासिल होती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहता। पवेलियन एंड से गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिल सकता है। हालांकि, जो बल्लेबाज उछाल वाली गेंदों को अच्छी तरह खेलते हैं, उनके लिए यहां रन बनाने के मौके भी मौजूद रहते हैं।
रोहित शर्मा को तेज गेंदबाजी का सामना करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती, इसलिए वह इस पिच पर बड़ी पारी खेल सकते हैं। वहीं, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी रफ्तार और सीम से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। लॉर्ड्स के रिकॉर्ड को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।
भारत की पॉसीबल टीम

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।
इंग्लैंड की पॉसीबल टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जो रूट, बेन डकेट, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, सैम करन, रेहान अहमद और जोफ्रा आर्चर।
कब और कहां देखें मुकाबला?
.jpeg)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टीवी पर मैच की स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगी, जबकि मोबाइल यूजर्स के लिए लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर एवेलेबल रहेगी। सीरीज के निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, जहां एक तरफ भारत सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा, वहीं इंग्लैंड घरेलू मैदान पर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा।
Read More: Rohit Sharma ने BCCI के अधिकारियों से की बातचीत, क्या लॉर्ड्स में ‘हिटमैन’ खेलेंगे अपना आखिरी वनडे?

Join Channel