India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Ind vs Pak:Kohli का दिखा Virat रूप, पाक को हरा कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, सबसे तेज 13000 रन किया पूरा

12:23 PM Sep 12, 2023 IST
Advertisement
बारिश के कारण लगातार बाधित होते मुकाबले में भारत ने आखिरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल कर ली। वहीं इस जीत में भारत के किंग कोहली का एक विराट रूप दिखा। उन्होंने कल जिस तरह का क्रिकेट खेला, वह भारत के लिए विश्व कप के हिसाब से शुभ संकेत है।उन्होंने कल पाकिस्तान के खिलाफ न सिर्फ अपना 47वां शतक लगाया बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वहीं उनके साथ-साथ 4 महीने बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी केएल राहुल ने भी जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। तो आइए वीडियो के जरिए आपको बताते हैं कि आखिर विराट कोहली ने कल कौन-कौन से रिकॉर्ड को अपने नाम किए।
दरअसल कल भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 228 रन से सबसे बड़ी जीत हासिल की, जो कि अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। वहीं भारत की इस जीत में विराट कोहली के साथ-साथ सभी बल्लेबाज और गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाया। सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी निभाई। उसके बाद विराट और केएल राहुल ने मिलकर मोर्चा संभाला और 233 रन की एक अटूट साझेदारी निभाई। केएल राहुल ने नाबाद 106 गेंदों पर 111 रन बनाए, तो वहीं विराट ने मात्र 94 गेंदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेली।
वहीं विराट ने शतक के साथ-साथ अपने वनडे करियर में सबसे तेज 13000 रन पूरे किए। विराट ने इस मुकाम को हासिल करने में 267 पारी ली। वहीं इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 321 इनिंग में इस कीर्तिमान को हासिल किया था। इसके अलावा विराट ने सुरेश रैना का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत की तरफ से एशिया कप में रैना सबसे ज्यादा 3 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। वहीं कल विराट चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं विराट कोहली लगातार चौथी बार कोलंबो के इस मैदान पर शतक जमाया हैंऑ। कल के मुकाबले से पहले जब भी विराट ने इस मैदान पर खेला है, तब उन्होंने 110, 131 और 128 रन की पारी खेली है। एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी विराट अब कुमार संगकारा के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।दोनों ने अब तक एशिया कप में 4 शतक लगाए हैं। वहीं पहले स्थान पर श्रीलंका के सनथ जयसुर्या हैं, जिन्होंने एशिया कप में 6 शतक लगाए हैं।
विराट कोहली और केएल राहुल की जोड़ी ने भी कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए।दोनों की जोड़ी भारत की तीसरी जोड़ी है, जो कि तीन और चार नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया हैं। सबसे पहले 1999 में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी ने मिलकर शतक लगाया था। इसके बाद 2009 में गंभीर और विराट की जोड़ी ने मिलकर शतक लगाया था। वहीं कल दोनों ने मिलकर 233 रन की साझेदारी निभाई, जो कि एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी बन गई हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद ने मिलकर 2012 में भारत के खिलाफ ही 224 रन की साझेदारी निभाई थी। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत की यह सबसे बड़ी साझेदारी हैं। तो कल भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा तरीके से हराया और एशिया कप के फाइनल में अपनी पक्की करने की दावेदारी और भी मजबूत कर ली हैं।  
Advertisement
Next Article