W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shreyas Iyer की कप्तानी में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन, जानें टी20 फॉर्मेट में क्या बना नया रिकॉर्ड?

11:30 AM Jul 10, 2026 IST | Rishabh Pandey
shreyas iyer की कप्तानी में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन  जानें टी20 फॉर्मेट में क्या बना नया रिकॉर्ड
India Shameful Record under Shreyas Iyer

इंडियन क्रिकेट टीम का टी-20 फॉर्मेट में प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है। टीम इंडिया ने लगातार पांच टी20 मुकाबलों में हार का सामना किया हैं। इस हार का सिलसिला आयरलैंड दौरे से शुरू हुआ, जहां इंडियन टीम दोनों टी20 मैच में हार गई। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया, जबकि बाकी बचे तीनों मैचों में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं खास बात यह है कि ये सभी पांच हार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आई हैं।

Advertisement

कप्तानी की शुरुआत के साथ जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

India Shameful Record under Shreyas Iyer
India Shameful Record under Shreyas Iyer (Source: Google)

सूर्यकुमार यादव की जगह जब श्रेयस अय्यर को टी-20 टीम की कमान सौंपी गई थी, तब उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, उनके अंडर टीम लगातार पांच मैच हार गई। इसके साथ ही अय्यर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार पांच मुकाबले हारने वाले पहले इंडियन कप्तान बन गए हैं। इससे पहले कोई भी इंडियन कप्तान ऐसी सिचुएशन का सामना नहीं कर पाया था।

Advertisement

भारत के 15वें टी20 कप्तान हैं अय्यर

Shreyas Iyer Shameful Record
Shreyas Iyer Shameful Record (Source: Google)

श्रेयस अय्यर इंडियन टी-20 टीम के 15वें कप्तान हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी के अंडर टीम को लगातार चार टी-20 मैचों में हार मिली थी। धोनी के टेन्योर में यह सिलसिला 2009 और 2014-15 के दौरान देखने को मिला था। लेकिन लगातार पांच हार का रिकॉर्ड अब अय्यर के नाम दर्ज हो गया है।

Advertisement

सबसे तेजी से पांच हार झेलने वाले भारतीय कप्तान

Shreyas Iyer News
Shreyas Iyer News (Source: Google)

श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे कोई कप्तान अपने नाम नहीं करना चाहेगा। उन्हें कप्तान के तौर पर सिर्फ 6 टी-20 मैचों में ही पांच हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर थे, जिन्हें पांच हार झेलने में 12 मैच लगे थे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 15, हार्दिक पंड्या ने 16, जबकि रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 31-31 मैचों में पांच हार का आंकड़ा छुआ था।

India Shameful Record under Shreyas Iyer: पांच टी20 हार तक पहुंचने वाले भारतीय कप्तान

IND vs ENG 4th T20I
IND vs ENG 4th T20I (Source: Google)

श्रेयस अय्यर – 6 मैच
विराट कोहली – 12 मैच
महेंद्र सिंह धोनी – 15 मैच
हार्दिक पंड्या – 16 मैच
रोहित शर्मा – 31 मैच
सूर्यकुमार यादव – 31 मैच

श्रेयस अय्यर के लीडरशिप में टीम इंडिया का यह प्रदर्शन भारतीय टी-20 इतिहास के सबसे निराशाजनक शुरुआती कप्तानी रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि आने वाले मुकाबलों में टीम इस खराब दौर से कैसे बाहर निकलती है।

Read More: India के लिए बेहद खास होने वाल है चौथा टी20 मुकाबला, क्या ब्रिस्टल में आज वैभव सूर्यवंशी करेंगे कमाल?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×