W3Schools
Advertisement

IND vs ENG: चौथे टी20 में दांव पर टीम इंडिया का इतिहास, 14 साल पुराना रिकॉर्ड बचाने की चुनौती करेगी परेशान!

05:05 PM Jul 09, 2026 IST | Rishabh Pandey
ind vs eng  चौथे टी20 में दांव पर टीम इंडिया का इतिहास  14 साल पुराना रिकॉर्ड बचाने की चुनौती करेगी परेशान
Indias Record Is In Jeopardy

इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला इंडियन टीम के लिए बेहद निर्णायक साबित होने वाला है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती है। अगर इंडिया यह मुकाबला हार जाता है, तो इंग्लैंड सीरीज अपने नाम कर लेगा। वहीं जीत मिलने पर इंडियन टीम के पास आखरी मैच में सीरीज बराबर करने का मौका होगा।

Advertisement

Team India Performance
Team India Performance (Source: Google)

इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि टी20 वर्ल्ड चैंपियन इंडियन टीम को लगातार स्ट्रगल करना पड़ेगा। पहले आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली हार और अब इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद टीम इंडिया दबाव में नजर आ रही है। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाने वाला चौथा मुकाबला अब पूरे दौरे का सबसे अहम मैच बन चुका है।

Advertisement

जीत से ही जिंदा रहेगी उम्मीद

Must Win Match For Team India
Must Win Match For Team India (Source: Google)

इंग्लैंड के खिलाफ अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में भारत दो मैच हार चुका है, जबकि पहला मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे में इंडियन टीम के लिए चौथे टी-20 में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी हो गया है। अगर टीम इस मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो सीरीज का फैसला आखरी मुकाबले में होगा। लेकिन अगर टीम इंडिया के हार की सिचुएशन सामने आती है तो भारत पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवा देगा।

Advertisement

Indias Record Is In Jeopardy: 14 साल का रिकॉर्ड खतरे में

14 Year Record Is In Danger
14 Year Record Is In Danger (Source: Google)

इंडिया और इंग्लैंड के बीच दो या उससे ज्यादा मैचों वाली टी-20 सीरीज का सिलसिला साल 2012 में शुरू हुआ था। पहली सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच जितनी भी टी20 सीरीज खेली गईं, उनमें भारत का दबदबा देखने को मिला। 2012 से 2026 के बीच दोनों टीमों के बीच कुल छह टी-20 सीरीज खेली गईं हैं, जिनमें से पांच बार भारतीय टीम विजेता रही, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। मौजूदा दौरा दोनों देशों के बीच सातवीं टी-20 सीरीज है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने 14 सालों से कायम अपना शानदार रिकॉर्ड बचाने की चुनौती भी है।

अब सभी की नजरें ब्रिस्टल में होने वाले इस अहम मुकाबले पर टिकी हैं। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम वापसी करते हुए सीरीज को निर्णायक मुकाबले तक ले जा पाती है या इंग्लैंड इतिहास रचते हुए पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने में सक्सेसफुल रहती है।

Read More: India के लिए बेहद खास होने वाल है चौथा टी20 मुकाबला, क्या ब्रिस्टल में आज वैभव सूर्यवंशी करेंगे कमाल?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×