W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ India ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, जानें कहां हुई गलतियां

12:25 PM Jul 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
ind vs eng  इंग्लैंड के खिलाफ india ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड  जानें कहां हुई गलतियां
Indias shameful record against England

ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरी तरह निराशाजनक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी की शुरुआत इतनी खराब रही कि पावरप्ले खत्म होने से पहले ही भारत ने अपने पांच विकेट गंवा दिए। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला मौका है, जब भारतीय टीम शुरुआती छह ओवरों के अंदर पांच बल्लेबाज खो बैठी। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हराकर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत कर ली।

Advertisement

IND vs ENG 3rd T20I
IND vs ENG 3rd T20I (Source: Google)

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद उम्मीद थी कि टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर बेहतर प्रदर्शन करेगी, लेकिन शुरुआती तीन मैचों में दो हार और एक बारिश से धुला मुकाबला भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा चुका है। तीसरे टी20 में बल्लेबाजों का फ्लॉप शो टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बनकर सामने आया।

Advertisement

Indias Shameful Record Against England: पावरप्ले में टूटा भारत का सबसे खराब रिकॉर्ड

India Score In Powerplay
India Score In Powerplay (Source: Google)

भारतीय टी-20 इतिहास में इससे पहले पावरप्ले के दौरान ज्यादा से ज्यादा चार विकेट गिरे थे, लेकिन ट्रेंट ब्रिज में टीम ने यह अनचाहा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। शुरुआती छह ओवर पूरे होने से पहले ही पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। बड़े शॉट खेलने की जल्दबाजी में भारतीय बल्लेबाज लगातार अपने विकेट गंवाते रहे और टीम शुरुआत से ही मुकाबले से बाहर हो गई। हालांकि दिलचस्प बात यह रही कि टीम में शामिल ज्यादातार बल्लेबाज हाल ही में आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वही लय दिखाई नहीं दी। वाइस कैप्टन तिलक वर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी लगातार दूसरे मैच में अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।

Advertisement

19 गेंदों में आधी टीम लौटी पवेलियन

Half Indian Team In Pavillion During Powerplay
Half Indian Team In Pavillion During Powerplay (Source: Google)

ऐसे में कई फैंस का ये भी कहना है कि आईपीएल के दौरान फ्लेट पिच मिलने की वजह से वहां पर छाए धुरंधर इंग्लैंड की पिचों पर जाकर ढेर हो गए। हालांकि अगर मैच की बात करें तौ भारत को पहला झटका दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा, जब अभिषेक शर्मा 7 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अगले ही ओवर में तेज शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी 5 गेंदों पर 13 रन बनाकर चलते बने।

ईशान किशन ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन उनकी 9 गेंदों पर 13 रन की पारी का अंत जॉश टंग ने कर दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। फिर पावरप्ले के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल का विकेट गिरा और भारत ने महज 19 गेंदों के अंदर अपने पांच बल्लेबाज गंवा दिए।

76 रन पर सिमटी पूरी टीम

Indian Team Performance
Indian Team Performance (Source: Google)

शुरुआती झटकों से भारतीय टीम उबर नहीं सकी और पूरी पारी सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन पर खत्म हो गई। टीम के छह बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 13-13 रन वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाए। इंग्लैंड की गेंदबाजी काफी अच्छी रही, जॉश टंग ने चार विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। जबकि जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट अपने नाम किए, दोनों तेज गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

Read More: Suryakumar Yadav का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×