"सूर्यवंशी एक खास टैलेंट हैं, लेकिन उन्हें उन प्लानिंग के लिए तैयार रहना होगा जो गेंदबाज़ उनके ख़िलाफ़ बनाएंगे।"- Irfan Pathan
इंग्लैंड के खिलाफ़ दूसरे T20I में टीम इंडिया को करीबी हार का सामना करना पड़ा और वे नॉटिंघम में होने वाले तीसरे मैच में सीरीज़ बराबर करने के लिए बेताब होंगे। JioStar के 'गेम प्लान' पर बात करते हुए, JioStar के एक्सपर्ट इरफ़ान पठान ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ़ भारत की कमियों, वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू और इस अहम मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI में किए जा सकने वाले बदलावों पर अपनी राय रखी।
JioStar के 'गेम प्लान' पर बात करते हुए, JioStar के एक्सपर्ट इरफ़ान पठान ने उन पहलुओं का विश्लेषण किया जिनमें भारत दूसरे T20I में इंग्लैंड के खिलाफ़ पीछे रह गया:
"मुझे लगा कि भारत का स्कोर 20 रन कम था क्योंकि जिस स्थिति में वे थे, उनसे 210-220 रन बनाने की उम्मीद थी, और वे खेल में पिछड़ गए। ऐसा नहीं है कि उन्होंने वापसी नहीं की। अर्शदीप ने शुरुआती दो विकेट लेकर भारत को मुकाबले में वापस ला खड़ा किया। मुझे अच्छा लगा कि उन्होंने अपनी इनस्विंग पर भरोसा किया और बड़े विकेट लिए।
लेकिन मुझे लगा कि भारत को थोड़ी और कसी हुई और ज़्यादा अनुशासन के साथ गेंदबाज़ी करने की ज़रूरत थी, खासकर डेथ ओवरों में, क्योंकि मैच उनकी पकड़ में था। जैकब बेथेल रन-अ-बॉल खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने मैच हाथ से निकल जाने दिया। तो, बल्लेबाज़ी में 20 रन कम बनाना और गेंदबाज़ी में अनुशासन की कमी ही वो वजह थी जिससे भारत मैच हार गया।"
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू और स्पिन के खिलाफ उनके आउट होने पर:

"एक 15 साल के लड़के का इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना न सिर्फ़ भारतीय टीम के लिए, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के लिए भी सबसे बड़ी बात है। वह युवा लड़के-लड़कियों की एक नई पीढ़ी को यह कहकर प्रेरित कर रहे हैं कि 'अगर मैं यह कर सकता हूँ, तो तुम भी कर सकते हो।' उन्हें इस बात का निराशा होगी कि वह 10 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन पर आउट हो गए, इसलिए स्ट्राइक रेट के मामले में भी वह अपने तय किए गए स्टैंडर्ड से थोड़े पीछे रह गए।
लेकिन मुझे यह अच्छा लगा कि उन्होंने अपना नैचुरल गेम खेलने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। इसमें कोई शक नहीं कि वह एक खास टैलेंट हैं, लेकिन उन्हें यह पक्का करना होगा कि वह उन प्लान्स के लिए तैयार रहें जो बॉलर्स उनके खिलाफ बनाएंगे। जैसे पहले मैच में, अगर आप इंग्लैंड में स्पिनर्स के खिलाफ आगे बढ़कर खेलना चाहते हैं, तो यह बुरा ऑप्शन नहीं है क्योंकि वहाँ बॉल ज़्यादा टर्न नहीं होती, लेकिन आपको अपना बैलेंस बनाए रखना होगा और बॉल से बहुत दूर नहीं जाना होगा।"
तिलक वर्मा और शिवम दुबे के बैटिंग के लिए आने के समय पर:

"दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जो अच्छा काम किया, वह था तिलक को तब भेजना जब तेज़ गेंदबाज़ बॉलिंग कर रहे थे। तिलक वर्मा तेज़ गेंदबाज़ी के खिलाफ अच्छे हिटर हैं लेकिन स्पिन के खिलाफ उतने असरदार नहीं हैं, इसलिए उन्हें और शिवम दुबे, दोनों को उनकी खूबियों के हिसाब से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अगर स्पिनर्स बॉलिंग कर रहे हों, तो शिवम दुबे को भेजा जाना चाहिए। अगर आखिरी ओवर्स हों और तेज़ गेंदबाज़ बॉलिंग कर रहे हों, तो तिलक वर्मा को बैटिंग करनी चाहिए।"
तीसरे T20I के लिए भारत की प्लेइंग XI में बदलाव के बारे में:

"मैं XI में सिर्फ़ एक बदलाव देखना चाहूंगा - रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को लाना, बशर्ते पिच से स्पिन और टर्न मिलने की उम्मीद न हो। जब आप सिर्फ़ दो तेज़ गेंदबाज़ों के साथ खेलते हैं और शिवम दुबे का इस्तेमाल तीसरे तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर नहीं करते, तो अहम मौकों पर - चाहे डेथ ओवर हों या पावरप्ले - आपको मुश्किल हो सकती है, खासकर तब जब आपका कोई तेज़ गेंदबाज़ ज़्यादा रन लुटा रहा हो या अच्छी लय में न हो।
हां, आप मिडिल ओवरों में स्पिन से दबाव बनाना चाहेंगे, लेकिन तीसरा तेज़ गेंदबाज़ होने से कप्तान के लिए अपने गेंदबाज़ों को रोटेट करना ज़्यादा आसान हो जाता है। क्योंकि उस ओवर में 29 रन देने के बजाय, अगर बिश्नोई ने सिर्फ़ 12 या 13 रन दिए होते, तो हालात बहुत अलग हो सकते थे। और प्रिंस यादव डेथ ओवरों के अच्छे गेंदबाज़ हैं। वह स्लोअर बाउंसर का इस्तेमाल करते हैं और उनके पास बहुत अच्छी यॉर्कर भी है।"
भारत के इंग्लैंड दौरे का तीसरा T20I आज रात 10 बजे से JioHotstar पर लाइव देखें।

Join Channel