W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Commonwealth Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने मुकाबला खेले बिना भारत के लिए पक्का किया पहला मेडल, जानें कैसे?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत से पहले ही भारत का पहला पदक पक्का हो गया है। स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को 75 किग्रा वर्ग में पहले दौर में बाई मिलने से सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली, जिससे उनका कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो गया। अब वह 31 जुलाई को सेमीफाइनल में टी.के.बी.पी. टाफाकी के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी।
12:38 PM Jul 24, 2026 IST | Rishabh Pandey
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत से पहले ही भारत का पहला पदक पक्का हो गया है। स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को 75 किग्रा वर्ग में पहले दौर में बाई मिलने से सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली, जिससे उनका कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो गया। अब वह 31 जुलाई को सेमीफाइनल में टी.के.बी.पी. टाफाकी के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी।
commonwealth games 2026  लवलीना बोरगोहेन ने मुकाबला खेले बिना भारत के लिए पक्का किया पहला मेडल  जानें कैसे
Lovlina Borgohain In Commonwealth Games

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ऑफिशियल शुरुआत होने से पहले ही भारत के खाते में पहला मेडल लगभग तय हो गया है। स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को महिलाओं के 75 किलोग्राम कैटेगरी में पहले दौर में बाई मिलने की वजह से सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई है। इसके साथ ही उनका कम से कम ब्रांज़ मेडल जीतना पक्का हो गया है।

Advertisement

Lovlina Borgohain In Commonwealth Games: बिना मुकाबला खेले तय हुई पोडियम पर जगह

असम की ओलंपिक मेडल विजेता लवलीना को टूर्नामेंट के ड्रॉ में टॉप सीड होने का फायदा मिला। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग रूल्स के मुताबिक, सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों बॉक्सर को ब्रांज़ मेडल दिया जाता है। ऐसे में लवलीना ने रिंग में उतरने से पहले ही भारत के लिए एक मेडल पक्का कर दिया है।

Advertisement

सेमीफाइनल में टाफाकी से होगी भिड़ंत

Lovlina Borgohain Vs TKBP Tafafi
Lovlina Borgohain Vs TKBP Tafafi (Source: Google)

लवलीना अपना पहला मुकाबला 31 जुलाई को खेलेंगी। सेमीफाइनल में उनका सामना टी.के.बी.पी. टाफाकी से होगा। इस मुकाबले में जीत मिलने पर वो फाइनल में पहुंच जाएंगी और गोल्ड मेडल की दौड़ में बनी रहेंगी। अगर वह हारती भी हैं, तब भी ब्रांज़ मेडल उनके नाम रहेगा।

Advertisement

पांच खिलाड़ियों के ड्रॉ का मिला फायदा

Lovlina Borgohain Confirmed Bronze In CommonWealth
Lovlina Borgohain Confirmed Bronze In CommonWealth (Source: Google)

वुमेन्स के 75 किलोग्राम मिडलवेट केटेगरी में सिर्फ पांच बॉक्सर्स ने हिस्सा लिया है। इसी वजह से टॉप सीड लवलीना सहित तीन खिलाड़ियों को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है, जबकि बाकी दो खिलाड़ियों के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला आयोजित किया गया।

आज होगी उद्घाटन सेरेमनी

Commonwealth Games 2026 Opening Ceremony
Commonwealth Games 2026 Opening Ceremony (Source: Google)

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही पहला मेडल कन्फर्म होने से इंडियन खेमें का मनोबल बढ़ा है। इस बार भारत का खेमा पिछले सीज़न की तुलना में छोटा है, लेकिन खिलाड़ी कई खेलों में मजबूत चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। भारतीय कैंपेन की शुरुआत लॉन बॉल्स के मुकाबलों से होगी, जबकि इसी दिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की उद्घाटन सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी।

इन खेलों में चुनौती देगा भारत

India Give Challenges In These Games
India Give Challenges In These Games (Source: Google)

भारत इस बार एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन बॉल्स और स्विमिंग सहित आठ खेलों में पार्टीसीपेट करेगा। इसके अलावा भारतीय पैरा-एथलीट पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल जैसी पांच पैरा कॉम्पटीशन में भी भारत अपनी चुनौती पेश करेगा।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi की तूफानी पारी देख खुश हुए शशि थरूर, कहा- ‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×