MLC 2026 Final: लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के नाम रहा फाइनल मुकाबला, वाशिंगटन फ्रीडम की आखिरी गेंद पर टूटी उम्मीद
मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का खिताब लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने अपने नाम कर लिया। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम ने वाशिंगटन फ्रीडम को सिर्फ 1 रन से हराकर पहली बार चैंपियन बनने का प्राइड हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 164 रन बनाए। जिसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी वाशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एक्सपीरिएंस्ड स्पिनर सुनील नरेन ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से अपोनेंट टीम के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।

इसके बाद 14वें ओवर में जेसन होल्डर ने सिर्फ 4 रन खर्च करते हुए 2 बड़े विकेट झटके। उस समय ऐसा लग रहा था कि लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स आसानी से मुकाबला जीत जाएगी, लेकिन ओबस पिनार (Obus Pienaar) ने शानदार परफॉर्म करते हुए मैच को आखिरी गेंद तक पहुंचा दिया।
MLC 2026 Final: 18वें और 19वें ओवर ने बढ़ाया रोमांच

मैच के आखरी समय में वाशिंगटन फ्रीडम ने जोरदार वापसी की। जिसकी वजह से 18वें ओवर में 15 रन बने और फिर 19वें ओवर में अली खान के खिलाफ भी बल्लेबाजों ने 15 रन बटोर लिए। इसके बाद आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। उस समय वाशिंगटन के 4 विकेट बाकी थे और ओबस पिनार 47 रन बनाकर स्ट्राइक पर मौजूद थे। फिर आखिरी ओवर फेंकने आए वान शाल्कविक (van Schalkwyk)ने पहली ही गेंद पर पिनार ने शानदार छक्का जड़ दिया, जिससे मुकाबला पूरी तरह खुल गया। अब 5 गेंदों में सिर्फ 8 रन की जरूरत थी।
हालांकि अगली ही गेंद पर वान शाल्कविक ने पिनार को आउट कर के मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर नए बल्लेबाज हॉलैंड भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। फिर चौथी गेंद पर फर्ग्यूसन ने चौका लगाकर उम्मीदें जगा दीं, लेकिन पांचवीं गेंद पर वह सिर्फ एक रन ही ले सके।
आखिरी गेंद पर चाहिए थे 3 रन

अब वाशिंगटन फ्रीडम को आखरी बॉल पर जीत के लिए 3 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर मिलांथा थे। उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बाउंड्री तक नहीं पहुंच सकी। पहला रन पूरा करने के बाद उन्होंने दूसरा रन लेने की कोशिश करी, लेकिन वो रन आउट हो गए। इसके साथ ही वाशिंगटन की पारी खत्म हो गई और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 1 रन से यादगार जीत दर्ज करते हुए MLC 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
Read More: Rohit Sharma ने BCCI के अधिकारियों से की बातचीत, क्या लॉर्ड्स में ‘हिटमैन’ खेलेंगे अपना आखिरी वनडे?

Join Channel