W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MS Dhoni 45th Birthday: एक टिकट कलेक्टर कैसे बना वर्ल्ड क्रिकेट का 'कैप्टन कूल', MS Dhoni के जन्मदिन पर जानें उनकी स्ट्रगल स्टोरी

12:01 PM Jul 07, 2026 IST | Rishabh Pandey
ms dhoni 45th birthday  एक टिकट कलेक्टर कैसे बना वर्ल्ड क्रिकेट का  कैप्टन कूल   ms dhoni के जन्मदिन पर जानें उनकी स्ट्रगल स्टोरी
MS Dhoni 45th Birthday

इंडियन क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां बर्थडे मना रहे हैं। 'कैप्टन कूल' और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के फैंस के बीच 'थाला' के नाम से पॉपुलर धोनी के इस खास दिन पर देश और विदेश हर जगह से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस, पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों के अलावा खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रही हैं।

Advertisement

CSK ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने सबसे सफल कप्तान के जन्मदिन को खास बनाया है। फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा और जीवन जीने का एक नजरिया हैं। सीएसके का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपने पसंदीदा 'थाला' पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Advertisement

आईसीसी के तीन बड़े खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान

MS Dhoni ICC Trophies
MS Dhoni ICC Trophies (Source: Google)

महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड क्रिकेट के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को तीनों फॉर्मेट में आईसीसी के लिमीटेड ओवरों के टूर्नामेंट जिताए है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा दिसंबर 2009 में भारतीय टीम पहली बार टेस्ट क्रिकेट की नंबर-1 रैंकिंग पर पहुंची, जो उनकी सरवीलिएंस का बड़ा रिजल्ट माना जाता है।

Advertisement

MS Dhoni Success Story: शांत स्वभाव और शानदार फिनिशिंग से बनाई अलग पहचान

MS Dhoni Success Story
MS Dhoni Success Story (Source: Google)

धोनी की पहचान हमेशा उनके शांत व्यक्तित्व, बेहतरीन प्लानिंग और दबाव में मैच जिताने की कैपेसीटी से रही है। मुश्किल सिचुएशन में संयम बनाए रखते हुए टीम को जीत तक पहुंचाने की उनकी कला ने उन्हें दुनिया के बेस्ट फिनिशरों में शामिल किया है। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान आज भी इन्सपीरेशन का सोर्स बना हुआ है।

MS Dhoni Journey: टिकट कलेक्टर से विश्व विजेता कप्तान बनने तक का सफर

MS Dhoni Journey
MS Dhoni Journey (Source: Google)

रांची के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ स्ट्रगल और सफलता की मिसाल है। क्रिकेट में पहचान बनाने से पहले उन्होंने भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीटीई) के रूप में भी काम किया। साल 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले धोनी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से शुरुआत की और समय के साथ खुद को दुनिया के सबसे भरोसेमंद फिनिशरों में बदल लिया। उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और लीडरशिप ने उन्हें इंडियन क्रिकेट के इतिहास का सबसे सफल कप्तान बना दिया।

MS Dhoni Achievements: कप्तानी में भारत ने हासिल की कई ऐतिहासिक सफलताएं

MS Dhoni Achievements
MS Dhoni Achievements (Source: Google)

धोनी के लीडरशिप में भारतीय टीम ने कई यादगार अचीवमेंट अपने नाम कीं। 2007 में युवा टीम के साथ पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने इंडियन क्रिकेट में नए दौर की शुरुआत की। इसके बाद 2011 में 28 साल बाद भारत को वनडे वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 60 मैचों में कप्तानी करते हुए 27 जीत दर्ज कीं, जबकि टी-20 इंटरनेशनल में उनकी कप्तानी में भारत ने 72 मुकाबलों में 41 जीत हासिल की।

MS Dhoni Records: इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

MS Dhoni Records
MS Dhoni Records (Source: Google)

महेंद्र सिंह धोनी का इंटरनेशनल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 4,876 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 98 मैचों में 1,617 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने कई ऐतिहासिक पारियां खेलीं और भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई। विकेट के पीछे उनकी तेज स्टंपिंग, शानदार कैच और बेहतरीन गेम रीडिंग आज भी मिसाल मानी जाती है।

आईपीएल में अब भी कायम है धोनी का दबदबा

MS Dhoni In IPL
MS Dhoni In IPL (Source: Google)

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी का जलवा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बरकरार है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा टीम ने 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी जीता। धोनी आईपीएल में 278 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं और 5,400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। विकेटकीपर के तौर पर उनके नाम 150 से ज्यादा कैच और कई शानदार स्टंपिंग दर्ज हैं। उनकी कप्तानी, प्लानिंग और मैदान पर लिए गए फैसले आज भी क्रिकेट लवर्स के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

Read More: IND vs ENG: तीसरे टी-20 में भारत के सामने सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती, क्या वैभव सूर्यवंशी इस मैच में कर पाएंगे कमाल?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×