MS Dhoni Birthday: एक होटल, एक मैसेज और फिर शुरू हुई धोनी-साक्षी की Love Story, आज भी लोग देते हैं मिसाल
क्रिकेट जगत के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni का जन्म 1981 में रांची में हुआ था। आज 7 जुलाई को MS Dhoni अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट जगत में जब भी किसी के रिकॉर्ड को याद किया जाता है तो, उस नाम में धोनी का नाम जरूर आता है। ऐसे में उनके रिकॉर्ड और कप्तानी के बारे में तो हर कोई बात करता है, लेकिन क्या उनकी लव स्टोरी के बारे में किसी को मालूम है, उनकी लव स्टोरी किसी फ़िल्मी स्टाइल से कम नहीं है।
एक होटल में हुई छोटी-सी मुलाकात ने दो लोगों को हमेशा के लिए एक कर दिया। आज शादी के 16 साल बाद भी धोनी और साक्षी की जोड़ी लोगों के लिए एक मिशाल की तरह है। तो चलिए जानते है उनके खास दिन पर उनकी प्रेम कहानी के बारे में कुछ अनसुनी बातें।
बचपन में जानते थे, फिर सालों तक नहीं हुई बात

बता दें कि धोनी आज 45 साल के हो गए हैं। इन्हे कप्तान कूल के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आज हम उनसे जुड़े कुछ अनसुनी किस्से को जानेंगे। बहुत कम लोग जानते हैं कि धोनी और साक्षी बचपन में एक-दूसरे को जानते पहचानते थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों के परिवार रांची में रहते थे, लेकिन बाद में साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया। इसके बाद दोनों का बातचीत बंद हो गया। किसी ने सोचा तक नहीं होगा कि कई साल बाद किस्मत उन्हें फिर से मिलाएगी और उन्हें हमेशा के लिए एक कर देगी।
होटल में हुई मुलाकात, धोनी ने खुद किया मैसेज

कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि साल 2007 में टीम इंडिया एक मैच के सिलसिले में कोलकाता गई थी, जहां के एक होटल में धोनी रुके थे। उसी होटल में साक्षी रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। पहली मुलाकात के बाद धोनी ने साक्षी का मोबाईल नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया। शुरुआत में साक्षी को ऐसा लगा कि शायद कोई मजाक कर रहा है, लेकिन बाद में उन्हें मालूम पड़ा कि वो मैसेज कोई और नहीं खुद धोनी ने किया है। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई, धीरे-धीरे दोस्त बने फिर दोनों में प्रेम हुआ।
शादी के बाद भी नहीं बदला तनिक सा भी रिश्ता

कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि करीब दो साल तक धोनी और साक्षी ने एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद 4 जुलाई 2010 को दोनों ने देहरादून में सादगी से विवाह रचाई। आज उनकी एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है। धोनी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं मगर उनकी पत्नी साक्षी काफी एक्टिव रहती हैं। धोनी की यह कहानी सिर्फ एक क्रिकेटर की प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह बताती है कि बड़े नाम और शोहरत के बीच भी रिश्ते भरोसे और सादगी से निभाए जा सकते हैं। शायद यही कारण है कि मैदान पर 'कैप्टन कूल' कहे जाने वाले धोनी, अपनी निजी जिंदगी में भी लरोडों लोगों के लिए एक प्रेरणा है।
ALSO READ: MS Dhoni Net Worth: करोड़ों रूपयों के मालिक हैं ‘थाला’, जानिए कितनी है उनकी टोटल नेटवर्थ?
Join Channel