W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MS Dhoni Net Worth: करोड़ों रूपयों के मालिक हैं 'थाला', जानिए कितनी है उनकी टोटल नेटवर्थ?

01:37 PM Jul 07, 2026 IST | Rishabh Pandey
ms dhoni net worth  करोड़ों रूपयों के मालिक हैं  थाला   जानिए कितनी है उनकी टोटल नेटवर्थ
MS Dhoni Net Worth

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। "कैप्टन कूल" के नाम से मशहूर धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जरिए लगातार चर्चा में बने रहते हैं।

Advertisement

1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेटवर्थ

MS Dhoni Networth
MS Dhoni Networth (Source: Google)

ऐसे में अगर हम उनके नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी की कुल अनुमानित नेटवर्थ 1000 करोड़ से 1200 करोड़ रुपये के बीच है। क्रिकेट के अलावा विज्ञापन, इन्वेस्टमेंट और अलग-अलग बिजनेस से भी उनकी इनकम का बड़ा हिस्सा आता है। उनकी महीनें की कमाई लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Advertisement

आईपीएल से होती है करोड़ों की कमाई

MS Dhoni Income
MS Dhoni Income (Source: Google)

धोनी आईपीएल के सबसे सफल और पॉपुलर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। अब तक वो आईपीएल से लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं। वहीं, आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

Advertisement

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी शानदार इनकम

MS Dhoni Brand Endorsement
MS Dhoni Brand Endorsement (Source: Google)

क्रिकेट के अलावा धोनी कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वो लगभग दो दर्जन कंपनियों के साथ जुड़े हुए हैं। इनमें SBI, Mastercard, Fire-Boltt, JioCinema, Skipper Pipes और Gulf Oil जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा Asian Footwear, OPPO और Cars24 जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी उन्हें अच्छी-खासी कमाई होती है।

स्टार्टअप्स में भी लगाया है पैसा

MS Dhoni Startup
MS Dhoni Startup (Source: Google)

धोनी सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक सफल इन्वेस्टर भी हैं। उन्होंने कई उभरते हुए स्टार्टअप्स में इनवेस्ट किया है। उनके इन्वेस्टमेंट वाले प्रमुख स्टार्टअप्स में Khatabook, Cars24 और Garuda Aerospace शामिल हैं। इन इन्वेस्टमेंट से भी उन्हें अच्छा रिटर्न मिलता है।

आलीशान घर और फार्महाउस के मालिक

MS Dhoni's sprawling farmhouse
MS Dhoni's sprawling farmhouse (Source: Google)

धोनी के पास रांची और देहरादून में शानदार घर हैं। रांची में उनका करीब 43 एकड़ में फैला एक बड़ा फार्महाउस भी है, जहां वह ऑर्गेनिक खेती का शौक पूरा करते हैं। इसके अलावा रांची में उनका माही रेजीडेंसी नाम का होटल भी है।

लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Ms Dhoni car And Bike Collection
Ms Dhoni car And Bike Collection (Source: Google)

एमएस धोनी को महंगी कारों और सुपरबाइक्स का बेहद शौक है। उनके गैराज में Audi Q7, Land Rover, Ferrari 599 GTO और Mercedes-Benz GLE जैसी लग्जरी कारें मौजूद हैं। वहीं, बाइक कलेक्शन में Ducati 1098, Kawasaki Ninja H2, Harley-Davidson Fat Boy और Yamaha RD350 जैसी दमदार बाइक्स शामिल हैं।

क्रिकेट से लेकर बिजनेस और इन्वेस्टमेंट तक, एमएस धोनी ने हर फील्ड में अपनी अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज भी वह देश के सबसे सफल और सबसे अमीर क्रिकेटरों में गिने जाते हैं।

Read More: IND vs ENG: तीसरे टी-20 में भारत के सामने सीरीज बचाने की बड़ी चुनौती, क्या वैभव सूर्यवंशी इस मैच में कर पाएंगे कमाल?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×