W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो फाइनल में बनाई जगह, अब गोल्ड मेडल पर हैं सबकी निगाहें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर का थ्रो कर पुरुष जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 1 अगस्त की रात 12:30 बजे खेला जाएगा और इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क व सोनी लिव पर होगा। नीरज के अलावा रोहित यादव और यश वीर सिंह भी फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां उनका मुकाबला एंडरसन पीटर्स, अरशद नदीम और रुमेश पथिरागे जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से होगा।
12:53 PM Jul 31, 2026 IST | Rishabh Pandey
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर का थ्रो कर पुरुष जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 1 अगस्त की रात 12:30 बजे खेला जाएगा और इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क व सोनी लिव पर होगा। नीरज के अलावा रोहित यादव और यश वीर सिंह भी फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां उनका मुकाबला एंडरसन पीटर्स, अरशद नदीम और रुमेश पथिरागे जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से होगा।
commonwealth games 2026  नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो फाइनल में बनाई जगह  अब गोल्ड मेडल पर हैं सबकी निगाहें
Neeraj Chopra CWG 2026

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 30 जुलाई तक भारत ने कुल 17 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें तीन गोल्ड, 10 सिल्वर और चार ब्रांज मेडल शामिल हैं। अब देश की उम्मीदें स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा पर टिकी हैं, जिन्होंने मेन्स जैवलिन थ्रो कॉम्पटीशन के फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

Neeraj Chopra CWG 2026
Neeraj Chopra CWG 2026 (Source: Google)

नीरज चोपड़ा क्वालिफिकेशन राउंड में 84 मीटर के ऑटोमैटिक क्वालीफिकेशन मार्क तक तो नहीं पहुंच सके, लेकिन 79.61 मीटर का थ्रो कर के आसानी से टॉप 12 खिलाड़ियों में जगह बनाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में अपनी जगह कन्फर्म कर ली। अब फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 1 अगस्त की रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

कहां होगा मैच का प्रसारण?

Commonwealth Games 2026
Commonwealth Games 2026 (Source: Google)

भारतीय दर्शक इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 2, टेन 3 (हिंदी) और टेन 4 चैनलों पर होगा, जबकि ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर एवेलेबल रहेगी।

Advertisement

भारत की ओर से फाइनल में उतरेंगे ये खिलाड़ी

Javelin Throw Final
Javelin Throw Final (Source: Google)

भारत की ओर से सिर्फ नीरज चोपड़ा ही नहीं, बल्कि रोहित यादव और यश वीर सिंह भी फाइनल में उतरेंगे। रोहित यादव ने क्वालिफिकेशन में 78.37 मीटर का बेस्ट थ्रो कर के नौवीं पोजीशन हासिल करेंगे, जबकि यश वीर सिंह 78.36 मीटर की कोशिश के साथ दसवें पोजीशन पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई करते दिखाई देंगे।

नीरज चोपड़ा से मोल्ड मेडल की उम्मीद

Neeraj Chopra Gold Medal
Neeraj Chopra Gold Medal (SOurce: Google)

वहीं फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती होगी। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे, ग्रेनेडा के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स और पाकिस्तान के अरशद नदीम जैसे एक्सपीरिएंस्ड जैवलिन थ्रो खिलाड़ी भी मेडल की दौड़ में शामिल हैं। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां भारत को नीरज चोपड़ा से मोल्ड मेडल की सबसे ज्यादा उम्मीद रहेगी।

Read More: ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए 12 वेन्यू का ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीका में होगा ये कारनामा

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×