W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IND vs ZIM T20 Series: जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ जाएगी टीम, क्या गौतम गंभीर की कोचिंग में रह गई कमी?

भारत की टी20 टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते हेड कोच गौतम गंभीर इस दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई से हरारे में खेली जाएगी।
05:21 PM Jul 19, 2026 IST | Rishabh Pandey
भारत की टी20 टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते हेड कोच गौतम गंभीर इस दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई से हरारे में खेली जाएगी।
ind vs zim t20 series  जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ जाएगी टीम  क्या गौतम गंभीर की कोचिंग में रह गई कमी
New Head Coach For Indian Team

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद इंडियन टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होगी। इस दौरे में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। हालांकि, इस बार टीम के साथ रेगुलर हेड कोच गौतम गंभीर नहीं जाएंगे। उनकी जगह पूर्व इंडियन क्रिकेटर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Advertisement

वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया फैसला

New Head Coach For Indian Team
New Head Coach For Indian Team (Source: Google)

इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह फैसला बिज़ी अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल और कोचिंग स्टाफ के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए लिया है। हाल ही के समय में टीम इंडिया को टी20 क्रिकेट में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से सीरीज गंवाने के बाद गौतम गंभीर की प्लानिंग पर सवाल भी उठे थे। हालांकि, बोर्ड का कहना है कि जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें आराम देने का फैसला सिर्फ वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया है, न कि टीम के परफॉर्मेंस की वजह से।

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। इससे पहले राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच रहते हुए भी वीवीएस लक्ष्मण कई विदेशी दौरों पर इंडियन टीम के साथ अंतरिम हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं।

Advertisement

New Head Coach For Indian Team: लक्ष्मण के अनुभव पर BCCI को भरोसा

VVS Laxman Is New Head Coach Of India
VVS Laxman Is New Head Coach Of India (Source: Google)

वीवीएस लक्ष्मण लंबे समय से इंडियन क्रिकेट के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में युवा खिलाड़ियों के डेवेलपमेंट पर काम कर रहे हैं। उन्हें घरेलू और इंटरनेशनल लेवल पर उभरते खिलाड़ियों के साथ काम करने का अच्छा एक्सपीरिएंस है। ऐसे में बोर्ड को उम्मीद है कि उनकी लीडरशिप में युवा इंडियन टीम जिम्बाब्वे दौरे पर बेहतर परफॉर्म करेगी।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए इंडियन टी20 टीम

Indian Team For Zimbabwe Tour
Indian Team For Zimbabwe Tour (Source: Google)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का शेड्यूल

IND Vs ZIM T20I Schedule
IND Vs ZIM T20I Schedule (Source: Google)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 23 जुलाई (गुरुवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा व अंतिम मुकाबला 26 जुलाई (रविवार) को खेला जाएगा। तीनों मैच हरारे में होंगे और भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे।

Read More: IND vs ENG 3rd ODI: लॉर्ड्स में होगा सीरीज का फैसला, रोहित शर्मा पर रहेंगी सबकी नजरें- जानें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×