Rohit Sharma ने BCCI के अधिकारियों से की बातचीत, क्या लॉर्ड्स में 'हिटमैन' खेलेंगे अपना आखिरी वनडे?
इंडियन क्रिकेट टीम में गुरुवार को उस समय हलचल मच गई, जब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्शन कमिटी ने आने वाले समय की प्लानिंग में रोहित को शामिल नहीं करने का फैसला किया है और इस बारे में उन्हें जानकारी भी दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा ने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए फिटनेस पर काफी मेहनत की थी। उन्होंने अपने फिजीकल स्ट्रेंथ में सुधार भी किया, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन सेलेक्टर्स की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में भी वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ज्यादा मौके देने की फिराक में नजर आ रहा है।
Rohit Sharma With BCCI Officials: बीसीसीआई अधिकारियों से हुई चर्चा

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई अधिकारियों से मुलाकात भी की। हालांकि, बताया जा रहा है कि वह टीम मैनेजमेंट के फैसले से संतुष्ट नहीं थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी भी सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट की राय से सहमत हैं और उनका मानना है कि अब टीम को आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा करना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते मुख्य कोच और सेलेक्शन कमिटी ने रोहित शर्मा से मुलाकात कर के उन्हें साफ तौर पर बता दिया था कि आने वाली वनडे सीरीजों की प्लानिंग में उनका नाम शामिल नहीं है।
अब रोहित के फैसले का इंतजार

सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने अपनी सिचुएशन साफ कर दी है। अब आखरी फैसला रोहित शर्मा के हाथ में है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट को कब और किस अंदाज में अलविदा कहते हैं। माना जा रहा है कि अगर वह संन्यास लेने का फैसला करते हैं, तो लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे उनके शानदार इंटरनेशनल करियर का आखरी मुकाबला साबित हो सकता है।
Read More: ODI सीरीज के बाद कोच की होने वाली है छुट्टी!, टीम इंडिया को लगेगा बड़ा झटका

Join Channel