W3Schools
Advertisement

Sanju Samson को टीम से बाहर किए जाने पर भड़के बचपन के कोच, बोले- संजू को निशाना बनाना गलत

05:31 PM Jul 10, 2026 IST | Rishabh Pandey
sanju samson को टीम से बाहर किए जाने पर भड़के बचपन के कोच  बोले  संजू को निशाना बनाना गलत
Sanju Samson Coach On His exclusion From Team

इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में 9 जुलाई को खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भी टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाते हुए टीम इंडिया को सीरिज में तो वैसे ही हरा दिया है। हालांकि, इस मुकाबले में भी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, जिसके बाद उनके बचपन के कोच बीजू जॉर्ज ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

Sanju Samson Coach On His exclusion From Team: 'सिर्फ तीन पारियों के बाद बाहर करना बेहद निराशाजनक'

Biju George On Indian Team Management
Biju George On Indian Team Management (Source: Google)

बीजू जॉर्ज ने संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह फैसला उन्हें बेहद दुखी करने वाला है। उनका मानना है कि टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को इतने कम मौके देकर बाहर करना सही नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि, "मुझे उम्मीद थी कि वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद संजू को लगातार मौके मिलेंगे, लेकिन सिर्फ तीन पारियों के आधार पर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। यह फैसला काफी निराशाजनक है।"

Advertisement

'केवल संजू को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं'

Sanju Samson In Indian Team
Sanju Samson In Indian Team (Source: Google)

बीजू जॉर्ज ने सोलेक्टरिस और टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ संजू सैमसन ही रन बनाने में असफल नहीं रहे थे। टीम के कई बाकी बल्लेबाज भी उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाए थे, लेकिन कार्रवाई सिर्फ संजू के खिलाफ हुई। उनके मुताबिक, किसी खिलाड़ी की वैल्यू सिर्फ तीन खराब पारियों के आधार पर नहीं की जानी चाहिए। इंटरनेशनल क्रिकेट में हर खिलाड़ी के परफॉर्मेंस में उतार-चढ़ाव आता है और उसे वापसी करने का पूरा मौका मिलना चाहिए।

वर्ल्ड कप में निभाई थी अहम भूमिका

Sanju Samson Performance In World Cup
Sanju Samson Performance In World Cup (Source: Google)

बीजू जॉर्ज ने यह भी याद दिलाया कि संजू सैमसन ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने नॉकआउट मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और अपने परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा। कोच का कहना है कि ऐसे खिलाड़ी को अचानक टीम से बाहर कर देना समझ से परे है और इससे खिलाड़ियों का मनोबल भी एफेक्ट हो सकता है।

जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर

Biju George On Upcoming Series
Biju George On Upcoming Series (Source: Google)

सिर्फ इंग्लैंड सीरीज ही नहीं, बल्कि अपकमिंग जिम्बाब्वे दौरे के लिए अनाउंस की गई इंडियन टी-20 टीम में भी संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। इस फैसले के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट स्पोशलिस्ट ने भी सेलेक्शन प्रोसीजर पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि खिलाड़ियों को भरपूर मौके दिए जाने चाहिए और सेलेक्शन में निरंतरता बनाए रखना हमेशआ से टीम के हित में होगा।

Read More: India के लिए बेहद खास होने वाल है चौथा टी20 मुकाबला, क्या ब्रिस्टल में आज वैभव सूर्यवंशी करेंगे कमाल?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×