W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Shapoor Zadran का निधन, जानें क्या थी मौत की वजह?

04:35 PM Jul 07, 2026 IST | Rishabh Pandey
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज shapoor zadran का निधन  जानें क्या थी मौत की वजह
Shapoor Zadran Passes Away News

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का मंगलवार (7 जुलाई) को निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज भारत में ही चल रहा था। उनके निधन की जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने ऑफिशियल तौर पर शेयर की है।

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शापूर जादरान के निधन से क्रिकेट जगत को बड़ा मुकसान पहुंचा है। बोर्ड ने उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट की मजबूत नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक बताया और कहा कि खेल के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Advertisement

दुर्लभ बीमारी से लड़ रहे थे शापूर

Shapoor Zadran Disease
Shapoor Zadran Disease (Source: Google)

जानकारी के अनुसार, शापूर जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की दुर्लभ इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे। पिछले कई महीनों से भारत के एनसीआर इलाके में उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

Advertisement

पिछले साल अक्टूबर से चल रहा था इलाज

Shapoor Zadran In Hospital
Shapoor Zadran In Hospital (Source: Google)

शापूर के भाई घमई जादरान ने बताया कि उनका इलाज पिछले साल अक्टूबर से जारी था। डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए उन्हें भारत लाया गया था। करीब दो महीने पहले, मई में अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेने गए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार योगदान

Shapoor Zadran International Career
Shapoor Zadran International Career (Source: Google)

अगर शापूर जादरान ने अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले है। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 44 मैचों की 44 पारियों में 43 विकेट अपने नाम किए, जबकि उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल की 36 पारियों में 37 विकेट हासिल किए। अपनी तेज गेंदबाजी और जुझारू प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि अब शापूर जादरान के निधन से अफगानिस्तान क्रिकेट और उनके फैंस में शोक की लहर है। क्रिकेट जगत उनके योगदान और यादगार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेगा।

Read More: MS Dhoni 45th Birthday: एक टिकट कलेक्टर कैसे बना वर्ल्ड क्रिकेट का ‘कैप्टन कूल’, MS Dhoni के जन्मदिन पर जानें उनकी स्ट्रगल स्टोरी

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×