W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

England के खिलाफ तीसरे T-20 में मिली शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- 'ऐसी परफॉर्मेंस....'

11:24 AM Jul 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
england के खिलाफ तीसरे t 20 में मिली शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान  बोले   ऐसी परफॉर्मेंस
Shreyas Iyer On India Loss

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 125 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने माना कि टीम मैच की सिचुएशन के मुताबिक खुद को ढालने में पूरी तरह असफल रही और पावरप्ले में लगातार विकेट गंवाना हार की सबसे बड़ी वजह बना। इस नतीजे के साथ भारत पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से पिछड़ गया है।

Advertisement

Shreyas Iyer On India Loss: शुरुआती झटकों ने बिगाड़ा पूरा मैच

Openers In 3rd T20I
Openers In 3rd T20I (Source: Google)

मैच के बाद अय्यर ने कहा कि पहले छह ओवरों में चार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और फिर वापसी का मौका नहीं मिला। उनके मुताबिक किसी भी टारगेट का पीछा करते समय मजबूत शुरुआत बेहद जरूरी होती है, लेकिन भारत शुरुआत से ही पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि, "पावरप्ले में चार विकेट गंवाने के बाद मुकाबले में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया। मैच से पहले कितनी भी प्लानिंग बना लें, लेकिन मैदान पर हालात के अनुसार खुद को ढालना सबसे अहम होता है और हम ऐसा नहीं कर सके।"

Advertisement

पिच की चुनौती समझने में रही कमी

IND vs ENG Highlights
IND vs ENG Highlights (Source: Google)

श्रेयस अय्यर ने ये एक्सेप्ट किया कि भारतीय टीम पिच के मिजाज को सही तरह से नहीं पढ़ सकी। उनका मानना था कि इस विकेट पर हार्ड लेंथ की गेंदों को खेलना आसान नहीं था, लेकिन बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस सिचुएशन का फायदा उठाने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि, "यह समझना जरूरी था कि इस पिच पर किस तरह की लेंथ सबसे असरदार होगी। हार्ड लेंथ की गेंदों पर रन बनाना आसान नहीं था, लेकिन हम इस चुनौती के हिसाब से अपना खेल नहीं बदल पाए।"

Advertisement

सीरीज बचाने के लिए जीतने होंगे सभी मुकाबले

India Must Win Match
India Must Win Match (Source: Google)

125 रन की बड़ी हार के बाद भारत की सीरीज में सिचुएशन काफी मुश्किल हो गई है। अब टीम इंडिया के लिए सीरीज में बने रहने का सिर्फ एक रास्ता बाकी है और वो ये है कि अब टीम इंडिया को बचे दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करना है। तभी टीम इंडिया सीरिज़ को 2-2 से बराबर कर पाएगी। अय्यर ने खिलाड़ियों से पिछले प्रदर्शन को भूलकर आगे पर ध्यान देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि, "अब हमें इस हार को पीछे छोड़कर अगले मैचों की तैयारी करनी होगी। हर खिलाड़ी को खुद से सवाल करना चाहिए कि वह टीम की जीत में अपना बेस्ट योगदान कैसे दे सकता है।"

भारत के टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार

Indian Team Performance
Indian Team Performance (Source: Google)

इंग्लैंड के खिलाफ 125 रन से मिली हार भारत की टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार बन गई है। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। लगातार निराशाजनक नतीजों के चलते कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट की प्लानिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Read More: Suryakumar Yadav का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×