W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shubhan Gill ने एक लौते टेस्ट में अफगानिस्तान को हराने के बाद दिया बड़ा बयान, कहा- 'ये जात हमारे लिए'

06:04 PM Jun 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
shubhan gill ने एक लौते टेस्ट में अफगानिस्तान को हराने के बाद दिया बड़ा बयान  कहा   ये जात हमारे लिए
Shubhman Gill On Win Over Afghanistan

Shubhman Gill On Win Over Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया एकलौता टेस्ट मैच तीसरे ही दिन खत्म हो गया। कप्तान शुभमन गिल की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से हराया। इसी के साथ यह जीत भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन गई।

Advertisement

Shubhman Gill Statement: जीत को बताया 'मुकम्मल प्रदर्शन'

Shubhman Gill On Win Over Afghanistan
Shubhman Gill On Win Over Afghanistan (Source: Google)

मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान शुभमन गिल ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि "मुझे लगता है कि यह हमारे लिए मुकम्मल जीत है, हमने सभी बॉक्स टिक किए. इससे बहुत खुश हूं."

Advertisement

Why Shubhman Gill Give Follow On: क्यों दिया फॉलोऑन?

Shubhman Gill On Win Over Afghanistan
Shubhman Gill On Win Over Afghanistan (Source: Google)

गिल से फॉलोऑन देने के बारे में पूछा गया. इसका जवाब देते उन्होंने कहा, "बहुत गर्मी थी. अगर हम उन्हें लंच से पहले आउट कर लेते हैं, तो हम फॉलोऑन देंगे, नहीं तो हम कुछ और सेशन बैटिंग करते."

Advertisement

Shubhman Gill On Big Total: पहले बैटिंग करके बड़ा टोटल बनाना

Shubhman Gill On Win Over Afghanistan
Shubhman Gill On Win Over Afghanistan (Source: Google)

गिल ने कहा, "सिंपल है, जब आप पहले बैटिंग करने की पोजीशन में होते हैं, तो बड़ा टोटल बनाइए." गिल ने आगे युवा खिलाड़ियों को लेकर बात करते हुए कहा, "बल्लेबाजी ग्रुप पर ज्यादा दबाव है, हम अनुभव हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अलग-अलग स्थितियों में कौन सा खेल हमारे लिए कारगर साबित हो सकता है."

Shubhman Gill On Youngsters: युवा खिलाड़ियों के विकास पर भी की बात

Shubhman Gill On Win Over Afghanistan
Shubhman Gill On Win Over Afghanistan (Source: Google)

शुभमन गिल ने टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनके विकास को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी समूह लगातार अनुभव हासिल कर रहा है और विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर खेलने के तरीके सीख रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश है कि युवा खिलाड़ी अलग-अलग हालात में खुद को ढालना सीखें और यह समझें कि किस परिस्थिति में कौन-सी रणनीति सबसे प्रभावी साबित हो सकती है।"

Record Under Shubhman Gill Captaincy: गिल की कप्तानी में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Shubhman Gill On Win Over Afghanistan
Shubhman Gill On Win Over Afghanistan (Source: Google)

इस जीत के साथ शुभमन गिल ने भारतीय टेस्ट कप्तानों की लिस्ट में एक खास अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। उनकी कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

Shubhman Gill On Win Over Afghanistan: भारत की टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीतें

Shubhman Gill On Win Over Afghanistan
Shubhman Gill On Win Over Afghanistan (Source: Google)

अफगानिस्तान के खिलाफ – एक पारी और 300 रन, मुल्लांपुर (2026)
वेस्टइंडीज के खिलाफ – एक पारी और 272 रन, राजकोट (2018)
अफगानिस्तान के खिलाफ – एक पारी और 262 रन, बेंगलुरु (2018)
बांग्लादेश के खिलाफ – एक पारी और 239 रन, मीरपुर (2007)
श्रीलंका के खिलाफ – एक पारी और 239 रन, नागपुर (2017)

इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है, जबकि कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व को भी बड़ी सफलता मिली है।

Read More: Manav Suthar ने टेस्ट डेब्यू में मचाया धमाल, जानें कितने पैसे कमाता है ये युवा स्पिनर?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×