W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sourav Ganguly की सुरक्षा को किया गया Degrade, अब 'Z+' नहीं बल्कि 'Y+' सिक्योरिटी के अंडर रहेंगे BCCI के पूर्व अध्यक्ष

01:43 PM Jun 03, 2026 IST | Rishabh Pandey
sourav ganguly की सुरक्षा को किया गया degrade  अब  z   नहीं बल्कि  y   सिक्योरिटी के अंडर रहेंगे bcci के पूर्व अध्यक्ष
Sourav Ganguly Security Degraded

Sourav Ganguly Security Degraded: पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा को लेकर साल 2023 में एक अहम फैसला लिया था। राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा को ‘वाई’ कटेगरी से बढ़ाकर ‘जेड’ केटेगरी में कर दिया था। लेकिन अब ये बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा को वापस 'जेड' से 'वाई' केटेगरी में डिग्रेड कर दिया गया है।

Advertisement

Sourav Ganguly Security Update: कितने पुलिसकर्मी होंगे सौरव के साथ तैनात? 

Sourav Ganguly Security Degraded
Sourav Ganguly Security Degraded (Source: Social Media)

आपको बता दें कि गांगुली की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच की गई थी। जिसके आधार पर उनकी सुरक्षा को अपग्रेड करते हुए ‘जेड’ केटेगरी में शामिल करने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब फिर ऐसा बताया जा रहा है कि नई जींच के बाद ये फैसला किया गया है कि उन्हें अभी ‘जेड’ केटेगरी के सुरक्षा की जरूरत नहीं हैं। इसी वजह से अब उन्हें सिर्फ 'वाई' केटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत अब सौरव गांगुली की सुरक्षा में 3 से 4 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो कि पहले 8 से 10 हुआ करते थे।

Advertisement

Who Gets Z+ Security In West Bengal: पश्चिम बंगाल में किन नेताओं को मिली है उच्च सुरक्षा

Sourav Ganguly Security Degraded
Sourav Ganguly Security Degraded (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सुनील बंसल को ‘जेड प्लस’ केटेगरी की सुरक्षा दी गई है। वहीं, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और उनके कुछ सहायकों को (CISF) की निगरानी में ‘जेड प्लस’ केटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

Advertisement

Sourav Ganguly Security Degraded: Y+ सिक्योरिटी में शिफ्ट करना हो सकता है बड़ा फैसला

Sourav Ganguly Security Degraded
Sourav Ganguly Security Degraded (Source: Social Media)

ऐसे में सौरव गांगुली को ‘जेड’ केटेगरी की सुरक्षा से डिग्रेड कर के वापस 'वाई' केटेगरी में शिफ्ट किया जाना उनकी सार्वजनिक पहचान, पॉपुलेरिटी और सुरक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। हालांकि आने वाले समय में फिर से ऐसा हो सकता है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सौरव गांगुली को Z+ सिक्योरिटी दे दी जाए। लेकिन फिलहाल अभी उन्हें Y+ सिक्योरिटी से ही काम चलाना पड़ेगा।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi की बढ़ गई ब्रांड वेल्यू, जानें अब 15 साल के बच्चे को कंपनियां कितने पैसे दे रही हैं?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×