Suryakumar Yadav का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात
इंडियन टीम के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों नेशनल टीम से बाहर हैं। आयरलैंड दौरे पर खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज के बाद से उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला। कप्तानी जाने के साथ-साथ प्लेइंग स्क्वॉड में भी उनकी जगह नहीं बन पाई। इसी बीच सूर्यकुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर के कई अहम बातें कहीं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
टीम इंडिया के लिए जताया पूरा समर्थन
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) July 7, 2026
अपने पोस्ट में सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए अपना समर्थन जाहिर करते हुए लिखा कि उन्हें मौजूदा टीम पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वह टीम के परफॉर्मेंस से खुश हैं और खिलाड़ियों को हमेशा अपनी शुभकामनाएं देते रहेंगे। सूर्यकुमार ने लिखा कि, "मैं टीम के लिए बेहद खुश हूं और हमेशा उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें मेरा पूरा समर्थन हमेशा मिलेगा।"
वैभव सूर्यवंशी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

सूर्यकुमार ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने युवा खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उनका क्रिकेट सफर अभी शुरू हुआ है और यह उम्मीदों व रोमांच से भरा रहेगा। उन्होंने कहा कि, "वैभव, तुम अपने करियर की शानदार शुरुआत पर हो। हर पल का मज़ा लो और अपने परफॉर्मेंस से देश का नाम रोशन करते रहो।"
सोशल मीडिया पर वायरल फेक बयान पर दी सफाई

अपने पोस्ट में सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित बयान को लेकर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने साफ किया कि जो बयान उनके नाम से फैलाया जा रहा है, उसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लिखा कि, "मैंने देखा है कि सोशल मीडिया पर एक बयान वायरल हो रहा है, जिसे गलत तरीके से मेरे नाम से जोड़ा गया है। मैं साफ करना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। कृपया ऐसी मिसलीडिंग और बेबुनियाद जानकारी पर भरोसा न करें और उसे आगे शेयर करने से बचें।"
हालांकि, सूर्यकुमार ने यह नहीं बताया कि वह किस वायरल बयान की बात कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि, "भारतीय क्रिकेट, अपने साथियों और इस खेल के प्रति मेरा सम्मान और समर्थन हमेशा बना रहेगा। मेरी सोच को गलत तरीके से पेश करने की कोशिशों पर ध्यान न दें।"
कैसा रहा सूर्यकुमार यादव का इंटरनेशनल करियर?

सूर्यकुमार यादव अब तक भारत के लिए 1 टेस्ट, 37 वनडे और 113 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 8 रन बनाए हैं। वहीं वनडे की 35 पारियों में उनके नाम 773 रन दर्ज हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल की 107 पारियों में उन्होंने 3272 रन बनाकर खुद को भारत के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाजों में शामिल किया है।

Join Channel