W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

वैभव सूर्यवंशी 26 जून को करेंगे भारत के लिए डेब्यू! नोट कर लीजिए तारीख

06:57 PM Jun 02, 2026 IST | Raj Kiran
वैभव सूर्यवंशी 26 जून को करेंगे भारत के लिए डेब्यू  नोट कर लीजिए तारीख
Vaibhav Suryavanshi Debut on June 26

Vaibhav Sooryavanshi Debut on June 26: वैभव सूर्यवंशी के लिए DEBUT करने जा रहे हैं. तारीख नोट कर लीजिए. 26 जून, 2026, जब पहली बार बिहार का लाल भारत की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे. लेकिन किस टीम के खिलाफ, और क्या BCCI ने इसका ऐलान कर दिया है? इस आर्टिकल के आखिर में हम इसका खुलासा करेंगे.

Advertisement

Vaibhav Sooryavanshi Debut on June 26: वैभव सूर्यवंशी करेंगे भारत के लिए डेब्यू

Vaibhav Suryavanshi Debut on June 26
Vaibhav Sooryavanshi Debut on June 26

अगर आपसे कोई पूछे- INDIA में क्या चल रहा है, आप कहना- INDIA में वैभव सूर्यवंशी चल रहा है. IPL 2026 में जो वैभव ने किया, उसके बाद से ही ये खिलाड़ी पूरे हिंदुस्तान में छाया हुआ है. हर किसी की ज़ुबान पर वैभव का ही नाम है. उनको देखके लोगों को केवल हैरानी ही होती है. एक 15 साल का बालक ऐसी तगड़ी बैटिंग कैसे कर पा रहा है?? क्या खाके बड़ा किया है, वैभव के माता-पिता ने? क्या वो वाकई 15 साल के ही हैं? ये कुछ सवाल हैं जो लोगों के जेहन में चल रहे हैं आजकल. जो भी हो वैभव सूर्यवंशी कोहीनूर का हीरा हैं. भारत बहुत भाग्यशाली है, जो उनकी धरती पर एक ऐसे टैलेंट ने जन्म लिया है. एक थे सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने 16 साल में क्रिकेट के मैदान पर अवतार लिया था. और हम कह सकते हैं वैभव उनके जैसे ही दूसरे अवतार हैं.

Advertisement

Vaibhav Suryavanshi Debut on June 26
Vaibhav Sooryavanshi Debut on June 26

विराट कोहली से लेके जय शाह तक उनके दीवाने हैं. फाइनल में तो आप सबने देख ही लिया होगा. ICC के चेयरमैन ने वैभव से फोन नंबर एक्सचेंज कर रहे थे. और विराट कोहली मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी को कर रहे थे एप्रिसिएट. पिछले दिनों बीसीसीआई सेक्रेटरी देवाजीत साकिया ने इशारों-इशारों में कह दिया कि वैभव सूर्यवंशी के नाम पर विचार किया जा रहा है. अब जो समझदार हैं, वो तो समझ ही गए होंगे, कि अगर BCCI मैनेजमेंट विचार कर रहा है, तो हम जल्द वैभव सूर्यवंशी को ब्लू जर्सी में देख सकते हैं.

Advertisement

Vaibhav Suryavanshi Debut on June 26
Vaibhav Sooryavanshi Debut on June 26

अगर सबकुछ सही रहता है तो वैभव सूर्यवंशी 26 जून को इंडिया डेब्यू कर सकते हैं. टीम इंडिया जून में आयरलैंड दौरे पर जानी वाली है. उस सीरीज में वैभव सूर्यवंशा का सेलेक्शन इंडिया की सीनियर मेंस टीम में हो सकता है. क्योंकि वैभव ने इंडिया ए की टीम में पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है. और आने वाले एशियन गेम्स के लिए BCCI ने जो 30 मेंबर ICC को सौंपा है. उस लिस्ट में एक नाम वैभव सूर्यवंशी का भी शामिल है. ये बड़ा कदम इंडियन सेलेक्टर्स ने उठाया है. आयरलैंड के खिलाफ वैभव को इसलिए शामिल किया जा सकता है, क्योंकि इन छोटी टीमों के खिलाफ आमतौर पर बड़े खिलाड़ी नहीं खेलते हैं. BCCI ज्यादा से ज्यादा यंगस्टर्स को मौका देती है. और उनके ऊपर वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का पहले से ही दबाव है. उस स्थिति में वैभव सूर्यवंशी को 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेलते हुए दिखेंगे हमें.

Read More: RCB को खिताब जीताने में किसका था असली हाथ?, जानें इस गुमनाम शख्स की कहानी

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×