W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vaibhav Sooryavanshi हैं बद्तमीज और घमंडी!, वायरल वीडियो पर हर्षा भोगले हुए नाराज़

11:39 AM Jun 03, 2026 IST | Rishabh Pandey
vaibhav sooryavanshi हैं बद्तमीज और घमंडी   वायरल वीडियो पर हर्षा भोगले हुए नाराज़
Vaibhav Sooryavanshi Fake AI Video

Vaibhav Sooryavanshi Fake AI Video: IPL 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में वैभव को मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ बातचीत के दौरान जवाब देत हुए घमंडी और बद्तमीज अंदाज में दिखाया गया है। हालांकि, बाद में यह सामने आया कि वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डबिंग तकनीक की मदद से तैयार किया गया है।

Advertisement

ऐसे में जब यह वीडियो हर्षा भोगले तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर गुस्से में रिएक्शन दिया और इसे पूरी तरह झूठा और नकली बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए शेयर किया और वीडियो की सच्चाई सामने रखते हुए इस तरह की हरकत पर नाराजगी जताई।

Advertisement

Harsha Bhogle On Viral Video: हर्षा भोगले ने बताई सच्चाई

हर्षा भोगले ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ‘सोशल मीडिया पर मेरा और वैभव सूर्यवंशी का एक नकली डब किया हुआ वीडियो चल रहा है. इसमे वैभव को असभ्य और घमंडी दिखाया गया है. सच यह है कि न तो ऐसा कोई सवाल पूछा गया था और न ही ऐसा कोई जवाब दिया गया था. यह बहुत ही क्रूर और शरारतपूर्ण हरकत है, खासकर एक छोटे बच्चे के प्रति जो अपनी कुछ मुलाकातों में हमेशा बहुत सम्मानजनक रहा है.’

Advertisement

Vaibhav Sooryavanshi Fake AI Video
Vaibhav Sooryavanshi Fake AI Video (Source: Social Media)

भोगले ने इसे एक बेहद दुर्भावनापूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया। उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि इसका निशाना एक युवा खिलाड़ी है, जो अब तक उनकी हर मुलाकात में बेहद विनम्र और सम्मानजनक रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बीसीसीआई और राजस्थान रॉयल्स को भी अपनी पोस्ट में टैग किया।

Vaibhav Sooryavanshi News: नमन अवॉर्ड्स की असली क्लिप से की गई छेड़छाड़

Vaibhav Sooryavanshi Fake AI Video
Vaibhav Sooryavanshi Fake AI Video (Source: Social Media)

वायरल वीडियो दरअसल ‘बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026’ के दौरान हुई बातचीत का है। इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी और हर्षा भोगले के बीच सामान्य बातचीत हुई थी, लेकिन बाद में किसी ने डबिंग और AI तकनीक का इस्तेमाल कर के बातों को बदल दिया। इस घटना ने यह सिग्नल दिया है कि किसी ने जानबूझकर वैभव की इमेज खराब करने की कोशिश की है। सेलिब्रेशन के दौरान वैभव सीनियर प्लेयर्स हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन के साथ मौजूद थे। जब हर्षा भोगले ने उनसे अपकमिंग सीजन को लेकर सवाल पूछा था, तब युवा बल्लेबाज ने बेहद सादगी और आत्मविश्वास के साथ अपनी टीम के टारगेट के बारे में बात की थी।

Vaibhav Sooryavanshi Fake AI Video: क्या था वैभव का असली जवाब?

Vaibhav Sooryavanshi Fake AI Video
Vaibhav Sooryavanshi Fake AI Video (Source: Social Media)

असल बातचीत में वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि, “सर, इस बार हमारा टारगेट टीम के लिए ट्रॉफी जीतना है। हमारी तैयारी काफी अच्छी चल रही है और सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार ट्रॉफी हमारी टीम ही जीतेगी।” इस बयान से साफ है कि वायरल वीडियो में दिखाई गई बातें सच्चाई से बिल्कुल अलग हैं। हर्षा भोगले के रिएक्शन के बाद अब यह मामला सोशल मीडिया पर AI के गलत इस्तेमाल और फर्जी कंटेंट के बढ़ते खतरे को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi की बढ़ गई ब्रांड वेल्यू, जानें अब 15 साल के बच्चे को कंपनियां कितने पैसे दे रही हैं?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×