W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vaibhav Sooryavanshi होंगे टीम से बाहर!, लगातार दो मैच में फ्लॉप होने पर मैनेजमेंट लेगी बड़ा फैसला?

06:04 PM Jul 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
vaibhav sooryavanshi होंगे टीम से बाहर   लगातार दो मैच में फ्लॉप होने पर मैनेजमेंट लेगी बड़ा फैसला
Vaibhav Sooryavanshi Ruled Out Of Team

इंग्लैंड दौरे पर इंडियन टीम के साथ गए 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने शुरुआती दोनों टी-20 मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में सक्सेसफुल नहीं हो सके हैं। उनके डेब्यू का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब लगातार दो मैचों में मिली नाकामी के बाद उनकी जगह को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Advertisement

वैभव को टीम में संजू सैमसन की जगह मौका दिया गया था। पहले मुकाबले में उन्होंने 14 रन बनाए, जबकि ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में वह सिर्फ 5 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस छोटी पारी के दौरान उन्होंने दो शानदार छक्के लगाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक जरूर दिखाई।

Advertisement

Vaibhav Sooryavanshi Ruled Out Of Team: क्या वैभव को बाहर किया जाएगा?

Vaibhav Sooryavanshi Ruled Out Of Team
Vaibhav Sooryavanshi Ruled Out Of Team (Source: Google)

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं रही है। इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ भी टी-20 सीरीज 2-0 से हार चुकी थी। उस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें लगातार दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। हालांकि दोनों मैचों में बड़ी पारी नहीं खेलने के बावजूद फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर करने के मूड में है। माना जा रहा है कि टीम युवा बल्लेबाज को खुद को साबित करने के लिए और मौके देना चाहती है। ऐसे में संजू सैमसन को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

Advertisement

संजू सैमसन के लिए खुल सकता है दूसरा रास्ता

Sanju Samson Dropped From Team
Sanju Samson Dropped From Team (Source: Google)

अगर टीम मैनेजमेंट बदलाव करता भी है तो पॉसिबीलिटी है कि मिडिल ऑर्डर में बदलाव किया जाए। तिलक वर्मा लगातार रन बनाने में नाकाम रहे हैं और ऐसे में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से हर कोई पहले ही वाकिफ हो चुका है। भले ही वो अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों, लेकिन जितनी देर भी क्रीज पर रहे, उन्होंने अपने बेखौफ अंदाज से विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

तीसरे टी20 में भारत की करारी हार

India vs England, 3rd T20
India vs England, 3rd T20 (Source: Google)

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 125 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने फिल साल्ट के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए। ऐसे में 202 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद टीम इंडिया पर सीरीज में वापसी का दबाव और बढ़ गया है।

Read More: Suryakumar Yadav का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×