W3Schools
Advertisement

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, इन धुरंधरों को किया शामिल

11:55 AM Sep 20, 2026 IST | Raj Kiran
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान  इन धुरंधरों को किया शामिल
West Indies Announced Squad

West Indies Announced Squad: भारत और वेस्टइंडीज जल्द द्विपक्षीय सीरीज खेलने उतरेगी. दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले की श्रृंखला खेली जाएगी. अगले हफ्ते दोनों एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. भारत ही आगामी सीरीज की मेजबानी करेगा. वहीं वेस्टइंडीज भारतीय दौरे पर खेलने आएगी. विंडीज टीम ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है.

Advertisement

West Indies Announced Squad

West Indies Announced Squad
West Indies Announced Squad

वेस्टइंडीज अगले हफ्ते भारत दौरे पर आएगी. दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जानी है. पहले तीन वनडे मैचों की श्रृंखला है. फिर दोनों पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने शे होप की अगुवाई वाली टीम का ऐलान कर दिया है. जेसन होल्डर और शिमरन हेटमायर दोनों स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. इन दोनों धुरंधरों को टीम मैनेजमेंट ने आराम दिया है.

Advertisement

वेस्टइंडीज का ODI स्क्वॉड

West Indies
West Indies

शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज़, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.

Advertisement

वेस्टइंडीज का T20 स्क्वॉड

शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.

सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है

India vs West Indies
India vs West Indies

27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत होने वाली है. तीन वनडे मैचों की सीरीज के तहत पहले एकदिवसीय मुकाबला खेलने दोनों टीमें उतरेंगी. तिरुवनंतरम पहले एकदिवसीय मुकाबले की मेजबानी करेगा. दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा. तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होने वाला है.

टी20 श्रृंखला की बात करें तो 6 अक्टूबर को पहला टी20 लखनऊ में होगा. 9 अक्टूबर को रांची में दूसरा टी20 होने वाला है. 11 अक्टूबर को इंदौर में तीसरा टी20 होने वाला है. चौथा टी20 14 अक्टूबर को हैदराबाद में होने वाला है. 17 अक्टूबर को पांचवां टी20 बेंगलुरु में होगा.

Read More: आईपीएल 2027 के ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×