W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कौन है Jaspal Rana?, जिनके निधन से खेल जगत में पसरा मातम

01:58 PM Jun 12, 2026 IST | Rishabh Pandey
कौन है jaspal rana   जिनके निधन से खेल जगत में पसरा मातम
Who was Jaspal Rana

Who was Jaspal Rana?: इंडियन शूटर और पूर्व एशियन गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा (Jaspal Rana) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनहोंने 49 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से भारतीय दल के साथ लौटते समय उड़ान के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। फिर दिल्ली पहुंचने के बाद वो सीधे अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका कॉम्प्रेहेंसिव टेस्ट किया।

Advertisement

Legendary Shooter Jaspal Rana Death Reason: कैसे हुई जसपाल राणा की मौत?

Who was Jaspal Rana
Who was Jaspal Rana (Source: Google)

मेडिकल जांच में पता चला कि उनकी सिचुएशन काफी सीरियस है और उन्हें तत्काल स्टेंट लगाने की जरूरत है। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत जांच शुरू किया और स्टेंट प्रोसेस भी पूरा किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जसपाल राणा इंडियन शूटिंग टीम में 25 मीटर पिस्टल सोशल क्लास के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। हाल ही में म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक भी अपने नाम किए थे। ऐसे में कॉम्पटीशन से लौटने के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हुई थी।

Advertisement

Jaspal Rana News: यात्रा के दौरान जसपाल राणा हुए अनकम्फर्टेबल

Who was Jaspal Rana
Who was Jaspal Rana (Source: Google)

राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यात्रा के दौरान ही राणा अनकम्फर्टेबल महसूस कर रहे थे। इसके बाद दिल्ली पहुंचते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने स्टेंट डालने का फैसला किया। एक खिलाड़ी के रूप में जसपाल राणा का करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पदक जीते और देश का नाम रोशन किया। खेल से संन्यास लेने के बाद भी उन्होंने कोच और मार्गदर्शक के रूप में भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Advertisement

Who was Jaspal Rana?: मनु भाकर ने ली थी जसपाल राणा से ट्रेनिंग

Who was Jaspal Rana
Who was Jaspal Rana (Source: Google)

उनके मार्गदर्शन में कई युवा निशानेबाजों ने सफलता हासिल की। खास तौर से मनु भाकर ने उनकी ट्रेनिंग में पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। फरवरी 2025 से वो भारत की 25 मीटर पिस्टल टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक ऐसा डेमेज है, जिसकी शायद ही भरपाई हो पाएगी। उनकी अचीवमेंट और भारतीय निशानेबाजी में दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Read More: Hardik Pandya की इंजरी ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, फिटनेस टेस्ट के दौरान फिर लगी चोट

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×