For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Team India से मिली करारी हार के बाद Srilanka Cricket Board को किया गया बर्खास्त

03:10 PM Nov 06, 2023 IST | Abhinav Singh Kashyap
team india से मिली करारी हार के बाद srilanka cricket board को किया गया बर्खास्त

विश्व कप 2023 में श्रीलंका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, टीम को अब तक 7 मुकाबले में से सिर्फ 2 में जीत मिली है, बाकी 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं श्रीलंका के खेल मंत्री ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है, तो आइए जानते हैं इसके पीछे की खास वजह।

Sri Lanka Sports Minister

दरअसल श्रीलंका को भारत के खिलाफ 302 रन के बड़े मार्जिन से हार का सामना करना पड़ा था, जिस वजह से श्रीलंका में काफी ज्यादा लोगों के द्वारा आक्रोश देखने को मिल रहा हैं। इस दौरान श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ही बर्खास्त कर दिया है। माना जा रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में काफी पहले से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार चल रहा है, जिसकी वजह से खेल मंत्री और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच लगातार विवाद चलता रहा है और यह भी एक वजह रही है कि रणसिंघे ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है।

वहीं रोशन रणसिंघे ने 1996 के श्रीलंका विश्व कप विजेता के कप्तान अर्जुन रणतुंगा को नए अंतरिम बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। खेल मंत्री ने श्रीलंका क्रिकेट के लिए अंतरिम समिति का गठन भी कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेल मंत्री ने 7 मेंबर का एक पैनल बनाया है, जिसमें  सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज और बोर्ड के एक पूर्व अध्यक्ष को भी शामिल किया गया है। खेल मंत्री ने भारत के खिलाफ हार के बाद ही पूरे क्रिकेट बोर्ड से इस्तीफा की मांग कर दी थी।

भारत के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका में अलग तरह का जनाक्रोश भड़क उठा था, जिसके बाद कई सारे विरोध प्रदर्शन हुए और पुलिस भी एक्शन में आ गई थी। रणसिंघे ने साफ शब्दों में कहा था कि श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों को पद पर बने रहने का कोई नैतिक या नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, 'बोर्ड के अधिकारियों को स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने पहले बोर्ड पर देशद्रोही और भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhinav Singh Kashyap

View all posts

Advertisement
×