टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Sri lanka: कोलंबो के एक इमारत में लगी आग, 23 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

03:43 PM Oct 27, 2023 IST | R.N. Mishra

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आठ मंजिला इमारत में आग लगने से करीब 24 लोग घायल हो गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में चार व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को नेशनल हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के मुताबिक, घायलों को नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि घायल लोग जल गए हैं या सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं।उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

आग पर काबू पाने में लगे कई घंटे
कोलंबो फायर चीफ पी.डी.के.ए. विल्सन ने बताया कि शहर के पेट्टा इलाके में स्थित इमारत में सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि कोलंबो फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए 11 दमकल गाड़ियां और 45 दमकलकर्मी भेजे। आग पर काबू पाने में उन्हें कई घंटे लग गए। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। कोलंबो फोर्ट पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article