Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

शर्मनाक रिकॉर्ड हासिल करने में अब श्रीलंका नंबर-1 पर

09:44 PM Oct 31, 2023 IST | Abhinav Singh Kashyap

विश्व कप में इस बार लगभग हर एक मुकाबले में रिकॉर्ड बन ही रहे हैं। कभी जीत का तो कभी हार, कभी किसी खिलाड़ी ने कीर्तिमान हासिल कर लिया तो कभी कुछ। वहीं कल अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में तीन मुकाबले जीत चुकी है वो भी बड़ी-बड़ी टीमों के खिलाफ। श्रीलंका को कल का हार काफी महंगा पड़ा है और एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

दरअसल कल के मुकाबले में हार मिलने के बाद श्रीलंका विश्व कप में सबसे ज्यादा मुकाबला हारने वाली टीम बन गई हैं। श्रीलंका अब तक 87 विश्व कप मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से 43 में हार का सामना करना बड़ा है। इससे पहले जिम्बाब्वे 57 मैचों में से 43 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं विश्व कप में सबसे ज्यादा हार के मामले में इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है, जो कि 89 मुकाबले खेलकर 37 मैच हारी है। फिर चौथे स्थान पर पाकिस्तान है, जो कि 85 मुकाबले अब तक विश्व कप में खेली है, जिसमें से 36 में हार का सामना करना पड़ा हैं। वहीं  पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड है जो कि सबसे ज्यादा 95 विश्व कप मुकाबले खेली है, जिसमें उन्हें 35 में हार मिली है।

छठे स्थान पर वेस्टइंडीज है जो कि 80 मुकाबले में से 35 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सातवें स्थान पर बांग्लादेश है जो कि 46 मुकाबले में से 30 में हार का सामना करना पड़ा है। भारत का इस मामले में रिकॉर्ड काफी अच्छा है, इस टीम के 90 मुकाबले में सिर्फ 29 में हार का सामना करना पड़ा है।  वहीं भारतीय टीम का विश्व कप 2023 में भी अब तक का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत अब तक 6 में से 6 मुकाबले को जीत कर अंक तालिका में पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है, तीसरे और चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया है। श्रीलंका की शुरुआत इस विश्व कप में कुछ खास नहीं रही थी। पहले ही इस टीम को लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं इस विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 350 से ज्यादा के रन बने हैं। इस साल 8 बार ऐसा हो चुका है। इससे पहले 2015 के विश्व कप में 7 बार 350 प्लस रन बने थे। फिर 2007 में 6 बार ऐसा हुआ था। 4 बार 2019 के विश्व कप में हुआ था जब इंग्लैंड पहली बार विश्व चैंपियन बनी थी। वहीं 3 बार 2011 के विश्व कप में 350 से ज्यादा रन बने थे एक इनिंग में जिसमें भारत दूसरी बार चैंपियन बना था। तो अब देखने वाली बात होगी कि इस बार का विश्व कप कौन जीतता है।

Advertisement
Next Article