Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Sri Lanka Project: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत की मदद से तैयार परियोजनाओं का किया उद्घाटन

07:41 PM Jun 20, 2024 IST | Abhishek Kumar

Sri Lanka Project: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने गुरुवार को भारत की मदद से तैयार समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (MRCC) का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

Sri Lanka Project: भारत की मदद से हुआ तैयार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और श्रीलंका(Sri Lanka Project) के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने गुरुवार को भारत की मदद से तैयार समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (MRCC) का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। बता दें कि हिंद महासागर द्वीप में बेहद संवेदनशील स्थान पर स्थित, एमआरसीसी के कोलंबो में नौसेना मुख्यालय, हंबनटोटा में एक उप-केंद्र और गैले, अरुगाम्बे, बट्टिकलोआ, त्रिंकोमाली, कल्लारावा, प्वाॅइंट पेड्रो और मुलिकुलम में महत्वपूर्ण मानव रहित प्रतिष्ठान हैं।

Advertisement

भारत की मदद से तैयार परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन

जयशंकर और राष्ट्रपति(Sri Lanka Project) विक्रमसिंघे ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) द्वारा स्थापित एमआरसीसी के औपचारिक कमीशन को चिह्नित करने के लिए संयुक्त रूप से वर्चुअल पट्टिका का अनावरण किया। वे भारतीय आवास विकास भागीदारी पहल के तहत निर्मित 154 नए घरों को वर्चुअल तरीके से सौंपने में भी शामिल हुए।जयशंकर ने दोनों देशों के सहयोग से विकसित विभिन्न द्विपक्षीय परियोजनाओं की प्रगति की सराहना की।

गौरतलब है कि श्रीलंका में 2009 में समाप्त तीन दशक लंबे गृह युद्ध की समाप्ति के बाद, भारत सरकार ने श्रीलंका में 33 अरब (श्रीलंकाई) रुपये की लागत से 50 हजार घर बनाने की परियोजना शुरू की। इसमें युद्धग्रस्त उत्तरी और पूर्वी प्रांतों सहित सभी 25 जिले और केंद्रीय पहाड़ियां शामिल हैं। यहां भारतीय मूल के तमिल चाय बागानों में काम करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article