W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

श्रीलंकाः राजपक्षे को देश लौटने का अधिकार है, कानून का सामना करना होगा

श्रीलंका में आर्थिक बदहाली की वजह से पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़ कर भाग गए थे। जिसके बाद वहां घनघोर प्रदर्शन हुआ, यहां तक की प्रधानमंत्री के घर में प्रदर्शनकारी घुस गए। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जना बालवेगया ने कहा है कि गोटबाया राजपक्षे को देश लौटने का अ

04:26 PM Aug 21, 2022 IST | Desk Team

श्रीलंका में आर्थिक बदहाली की वजह से पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़ कर भाग गए थे। जिसके बाद वहां घनघोर प्रदर्शन हुआ, यहां तक की प्रधानमंत्री के घर में प्रदर्शनकारी घुस गए। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जना बालवेगया ने कहा है कि गोटबाया राजपक्षे को देश लौटने का अ

श्रीलंकाः राजपक्षे को देश लौटने का अधिकार है  कानून का सामना करना होगा
श्रीलंका में आर्थिक बदहाली की वजह से पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़ कर भाग गए थे। जिसके बाद वहां घनघोर प्रदर्शन हुआ, यहां तक की प्रधानमंत्री के घर में प्रदर्शनकारी घुस गए। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जना बालवेगया ने कहा है कि गोटबाया राजपक्षे को देश लौटने का अधिकार है, लेकिन धन के दुरुपयोग के आरोपों के लिए उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए क्योंकि उन्हें कानूनी छूट नहीं है।
Advertisement
राजपक्षे को मातृभूमि में लौटने का अधिकार 
‘डेली मिरर’ अखबार ने एसजेबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजीत पी. परेरा के हवाले से बताया, ‘‘गोटबाया राजपक्षे इस देश के नागरिक हैं और उन्हें अपनी मातृभूमि लौटने का अधिकार है। इस अधिकार से कोई इनकार नहीं कर सकता। लेकिन, धन के दुरुपयोग के आरोपों के लिए उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।’’
कानून का सामना करना होगा, छूट नहीं है…. 
Advertisement
श्रीलंका का संविधान पूर्व राष्ट्रपतियों को व्यक्तिगत सुरक्षा और कर्मचारियों के साथ एक कार्यालय सहित विशेषाधिकार देता है। परेरा ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उनके खिलाफ अपने माता-पिता के स्मारक के लिए राजकीय कोष को कथित रूप से खर्च करने का मामला था। उन्हें मुकदमे का सामना करना होगा और दोषी पाए जाने पर दंडित किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें संविधान के अनुसार कानूनी छूट नहीं है।’’
राजपक्षे पर लगाया ऋण सुविधा का दुरुपयोग करने का आरोप 
एसजेबी ने राजपक्षे की सरकार पर भारत द्वारा प्रदान की गई एक अरब अमेरीकी डॉलर की ऋण सुविधा का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है, जो कि वित्तीय सहायता के तहत नकदी की कमी वाले राष्ट्र को अपने अभूतपूर्व आर्थिक संकट से निपटने में मदद करने के लिए दी गई थी। बृहस्पतिवार की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजपक्षे अमेरिका के ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि वह अपनी पत्नी लोमा राजपक्षे के अमेरिकी नागरिक होने के कारण आवेदन करने के योग्य हैं। राजपक्षे ने 2019 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अपनी अमेरिकी नागरिकता त्याग दी थी।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×