श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 54 मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और पांच नावें जब्त कर ली।
11:09 PM Mar 25, 2021 IST | Shera Rajput
श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और पांच नावें जब्त कर ली।
अधिकारियों ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मत्स्यपालन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम और नागापट्टिनम के अलावा पुडुचेरी के कराईकल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि श्रीलंका की नौसेना ने उन्हें बुधवार रात को नीदुनथीवु के पास से पकड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि इन सभी को आगे की जांच के लिए श्रीलंका के विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया है और संभावना है कि उन्हें जब्त की गई नौकाओं के साथ प्राधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
रामनाथपुरम लोकसभा सीट से सांसद केएन कानी ने केंद्र के समक्ष यह मामला उठाया है।
भारत के मछुआरा संघ के प्रतिनिधियों ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बार-बार तमिलनाडु के मछुआरों को गिरफ्तार करने की घटनाओं पर चिंता जताई है और केंद्र तथा राज्य सरकार से उनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel