W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

श्रीलंका पुलिस का एक्शन, इजरायलियों के खिलाफ बड़ी साजिश का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

11:36 AM Oct 24, 2024 IST | Abhishek Kumar
श्रीलंका पुलिस का एक्शन  इजरायलियों के खिलाफ बड़ी साजिश का भंडाफोड़  2 गिरफ्तार
Advertisement

भारत से मिले खुफिया इनपुट के आधार पर श्रीलंकाई पुलिस ने इजरायली नागिरकों के खिलाफ एक बड़ी साजिश का भंडोफोड़ किया है। श्रीलंकाई पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर इजरायलियों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे। यह जानकारी बुधवार को यहूदी राष्ट्र की ओर से जारी की गई ट्रेवल वार्निंग के बाद सामने आई।

श्रीलंका में इजरायलियों के खिलाफ साजिश का भंडाफोड़

टाइम्स ऑफ इजरायल ने श्रीलंका के डेली मिरर ने पुलिस सूत्रों का हवाले से बताया कि आतंकवाद जांच प्रभाग ने दो श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक इराक में रहता है।रिपोर्ट के मुताबिक दोनों संदिग्धों के बारे में विस्तृत जानकारी भारत ने प्रदान की थी। गौरतलब है कि 2008 में भारत के नरीमन चबाड हाउस में बंदूकधारियों ने सात लोगों की हत्या कर दी थी। यह पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा चार दिनों तक मुंबई (26/11 अटैक) में किए गए हमलों का हिस्सा था। इन हमलों कुल मिलाकर, 166 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।

एनएससी ने कहा, इन क्षेत्रों को छोड़ने वालों को सलाह दी जाती है कि वे देश छोड़ दें या कम से कम राजधानी कोलंबो चले जाएं, जहां स्थानीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी काफी ज्यादा है।ट्रेवल वार्निंग में कहा गया कि इजरायलियों को देश के बाकी हिस्सों की यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए। उनसे उन चिह्नों को छिपाने को कहा गया जो यह दर्शाते हों कि वे इजरायली हैं। नागरिकों को बड़ी संख्या में इक्ट्ठा होने से बचने को भी कहा गया।

इजरायल ने कहा कि वह श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में है। चेतावनी के मद्देनजर, श्रीलंका ने कहा कि उसने अरुगम खाड़ी में चबाड हाउस यहूदी सामुदायिक केंद्र में सुरक्षा बढ़ा दी।पुलिस प्रवक्ता निहाल थलदुवा ने कहा, सूचना यह थी कि इजरायलियों द्वारा संचालित ‘चबाड हाउस’ नामक स्थान को निशाना बनाया जा सकता है। हमने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सेना और नौसेना के साथ-साथ पुलिस कमांडो को क्षेत्र में तैनात किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×