Top Newsभारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
Bollywood KesariHoroscopeSarkari YojanaHealth & LifestyletravelViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

श्रीलंका के इस सफल गेंदबाज़ के पिता आज भी बेचते है बिस्किट

NULL

11:36 AM Mar 25, 2018 IST | Desk Team

NULL

पूर्व श्रीलंकन फ़िरकी गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन  क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम गेंदबाज़ माने जाते हैं। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में मुरलीधरन के नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हैं। मुरलीधरन दुनिया के सबसे सफलतम क्रिकेटरों में से एक है, जिस कारण उनकी वित्तीय स्तिथि भी काफ़ी अच्छी है, इसके बावजूद मुरलीधरन के पिताजी आज भी बिस्किट बेचते हैं। करोड़पति क्रिकेटर मुरलीधरन के पिताजी सिन्नासामी आज भी एक छोटी सी बिस्किट फैक्ट्री चलाते हैं।

Advertisement

सिन्नासामी की फैक्ट्री में कुछ अन्य लोग भी काम करते है। फैक्ट्री में बनने वाले बिस्किट श्रीलंका के कई इलाको में बेचे जाते हैं। सिन्नासामी का कहना है, कि वह अपने बिस्किट को बेचने के लिए बेटे मुथैया मुरलीधरन के नाम का इस्तेमाल नहीं करते हैं, हालाँकि इस दौरान सिन्नासामी ने यह भी कहा, कि अगर वह मुथैया मुरलीधरन के नाम का प्रयोग करेगे तो उनका बिजनेस दोगुना हो सकता है, लेकिन वह ऐसा नहीं करते हैं।

बेटे के नाम का इस्तेमाल न करने के फ़ैसले पर सिन्नासामी का कहना है, कि मैं अपने बिजनेस के लिए अपने बेटे के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहता हूँ। इससे मेरा तो फ़ायदा ही सकता है, लेकिन बेटे की छवि ख़राब और वित्तीय नुकसान पहुंच सकता हैं। सिन्नासामी का कहना है, कि उनके बेटे मुरलीधरन श्रीलंका के एक बड़ी बिस्किट कंपनी के एंडोर्समेंट है, ऐसे मैं वह नहीं चाहते है, कि मुरलीधरन के नाम का इस्तेमाल करने से उनकी एंडोर्समेंट की कमाई का नुकसान हो जाए।

सिन्नासामी अपने बिजनेस अके लिए कभी मुरलीधरन के नाम का इस्तेमाल नहीं करते है, लेकिन उस सच यह भी हैं, कि पल्लेकल में सभी यह बात सभी जानते है, कि यह ब्रांड मुरलीधरन के पिता का हैं। बेटे मुरलीधरन की बदौलत सिन्नासामी के पास सुख सुविधा के सभी चीज़े है। इसके बावजूद वह एक बेहद साधारण जीवन जीता पसंद करते हैं। सिन्नासामी अकसर सफ़ेद रंग की लुंगी में ही नज़र आते हैं।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Advertisement
Next Article