श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी हुई हॉस्पिटल में एडमिट, इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है मे आ रही है नज़र!
इंग्लिश विंग्लिश मे श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इन दिनों एक्ट्रेस नविका कौटिया शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ मे नज़र आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो नविका कौटिया की तबियत कुछ ठीक नहीं है और पिछले कुछ दिनों से वो हॉस्पिटल मे एडमिट है।
12:38 PM Sep 26, 2022 IST | Desk Team
इंग्लिश विंग्लिश मे श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दे, श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी अब बड़ी हो चुकी है। इन दिनों एक्ट्रेस नविका कौटिया टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ मे नज़र आ रही है। आपको बता दे, ये शो फैंस के बीच काफी पॉपुलर है और हमेशा TRP मे बना रहता है। ऐसे मे लोगो को नविका का करैक्टर भी खूब एंटरटेन कर रहा है।
इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो नविका कौटिया की तबियत कुछ ठीक नहीं है और पिछले कुछ दिनों से वो हॉस्पिटल मे एडमिट है। इस बात की खबर खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिये फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने फैंस को बताया कि वो पिछले 3 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
नविका ने अपने नोट में लिखा, ‘बीते 3 दिन मेरे लिए थका देने वाले और मुश्किल रहे हैं। मैं इतने प्यार और मदद करने वाले दोस्तों को पाकर ग्रेटफुल महसूस कर रही हूं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरा ख्याल रखने और हर छोटी- बड़ी तरह से मेरी मदद करने के लिए शुक्रिया। साथ ही अपनी फैमिली को भी धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्हें मैंने बहुत परेशान किया, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा है।’
लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि एक्ट्रेस को क्या हुआ है। वही, हॉस्पिटल से जो तस्वीर सामने आई है उसमे नाविका को सिटी स्कैन करवाते और अपनी दोस्त से मिलते देखा जा सकता हैं। बता दें कि ‘तारक मेहता’ में सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पलक सिंधवानी उनसे मिलने हॉस्पिटल आई थीं।
जिसकी तस्वीर पलक ने सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि ‘बेबी आप मेरी जिंदगी में ऐसी रोशनी भरती हैं, जो कोई नहीं कर सकता।’
Advertisement
Advertisement