इस चीज के सख्त खिलाफ थी श्रीदेवी, जान्हवी कपूर ने होम टूर के दौरान किया खुलासा
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारों ने इस इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया जिनको आज भी याद कर इंडस्ट्री रो पड़ता हैं। और इन्ही चुनिंदा सितारों की लिस्ट में एक नाम दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी का भी था। वही अब उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने अपनी मां और बॉलीवुड की दिग्गज कलकार श्रीदेवी की यादें ताजा कर दी हैं। जहां उनके सपनों के महल का टूर देख आपकी भी आँखे नम हो जाएंगी।
02:41 PM Nov 17, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारों ने इस इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया जिनको आज भी याद कर इंडस्ट्री रो पड़ता हैं। और इन्ही चुनिंदा सितारों की लिस्ट में एक नाम दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी का भी था। दरअसल जिस तरह से एक्ट्रेस ने सभी को अचानक अलविदा कह दिया उसे यकीन करना मुश्किल हो रहा था। वही अब उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने अपनी मां और बॉलीवुड की दिग्गज कलकार श्रीदेवी की यादें ताजा कर दी हैं। जहां उनके सपनों के महल का टूर देख आपकी भी आँखे नम हो जाएंगी।

दरअसल जान्हवी कपूर ने हाल ही में फैंस को अपने चेन्नई स्थित घर का हाउस टूर कराया। इस दौरान उन्होंने घर से जुड़ी तमाम यादों को अपने फैंस के साथ शेयर किया। जान्हवी ने इस दौरान बताया कि जब उनकी मां श्रीदेवी जीवित थी तो उन्हें कभी भी बाथरूम में लॉक लगाने की परमिशन नहीं देती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता था कि जान्हवी बाथरूम में जाकर लड़को से बात करने लगेंगी। जान्हवी का कहना है कि इस घर को उनकी मां श्रीदेवी ने बड़े प्यार से खरीदा और संजोया था।

वही घर का टूर कराते हुए जान्हवी ने श्रीदेवी की हर वो यादें शेयर की जिससे श्रीदेवी का नाम जुड़ा हुआ था। एक्ट्रेस ने बड़े ही खूबसूरती के साथ इस घर को संजोया था। वही इस दौरान जान्हवी के कई राज भी खोले जहां एक्ट्रेस ने बताया की शादी के बाद मां पापा के साथ जहां कही भी टूर करने जाती थी वहा से वो इस घर को सजाने के ले सामन खरीद कर लाया करती थी। और इस घर के कोने-कोने को सजाया करती थी।
Advertisement
वही जान्हवी ने इस दौरान श्रीदेवी द्वारा बनाए गए कई पैनिटिंग भी दिखाया। जिसकी खूबसूरती देख आपकी भी आँखे दंग रह जाएगी। जान्हवी ने इस घर से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए कहा- “इस घर के बारे में यादों के अलावा एक चीज जो मुझे पसंद है वो ये है कि इसमें बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जो पुरानी हैं।

वही जान्हवी ने ये भी बताय की जब 2018 में उनकी मां का निधन हो गया तो उन्होंने इस घर को उनकी याद में ऐसे ही रहने दिया जैसा श्रीदेवी छोड़ के गई थीं। फैमिली का ये भी कहना है कि वो कभी भी घर के चीजों से कभी छेड़छाड़ नहीं करते।
Advertisement
Advertisement

Join Channel