टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामला : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने पक्ष बनाने का किया अनुरोध

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित एक मामले में पक्षकार बनने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है।

01:36 AM Feb 12, 2021 IST | Shera Rajput

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित एक मामले में पक्षकार बनने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है।

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित एक मामले में पक्षकार बनने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है। 
इससे पूर्व महासभा ने लखनऊ निवासी अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री समेत अन्य द्वारा जिला अदालत में दाखिल किए गए मामले में पक्षकार बनाने का अनुरोध किया था। हालांकि, अदालत ने सभी पक्षकारों की अर्जी खारिज कर दी थी। 
हिन्दू महासभा ने अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दाखिल अर्जी में पक्षकार बनाए जाने का अनुरोध किया है। इस मामले में अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 फरवरी तय की है। अधिवक्ता सिंह ने 23 दिसंबर को यह अर्जी दाखिल की थी। 
इस अर्जी में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही ईदगाह को हटाकर उसकी भूमि वास्तविक मालिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को देने का आग्रह किया है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article