Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दूल्हा-दुल्हन की Stage Entry ने किया हैरान, यूजर्स बोले- दो दिल मिल रहे हैं मगर हिलते-डुलते

05:25 PM Apr 12, 2024 IST | Pratibha
Bride and Groom Entry Viral Video

Bride and Groom Entry Viral Video : इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि एक शादी का है। वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं। जिसमें दूल्हा और दुल्हन को अलग ही अंदाज (Bride and Groom Entry Viral Video) में स्टेज पर एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। वहीं वीडियो देखकर लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement
Bride and Groom Entry Viral Video

दुल्हा और दुल्हन की स्टेज एंट्री

आजकल शादी के हर मोमेंट को खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन के घरवाले तरह-तरह की प्लानिंग करते हैं। प्री-वेडिंग फोटोशूट से लेकर स्टेज पर एंट्री और विदाई तक के लिए नए-नए आइडिया अपनाए जाते हैं। वरमाला में भी लोग कुछ (Bride and Groom Entry Viral Video) अलग करने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही शादी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हा और दुल्हन की स्टेज पर एंट्री देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Courtsey : वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @razz_chandan_50 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

यहां देखे वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शायद आपने भी पहले वरमाला के लिए ऐसी एंट्री नहीं देखी होगी। वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा और दुल्हन को एक छोटे से सजे हुई सेटअप पर खड़ा कर दिया जाता है। यह सेटअप एक ट्रैक से अटैच होता है। दूल्हा और दुल्हन इसी पर खड़े होते हैं और सेटअप को मशीन से चलाया जाता है। इस तरह दोनों को साथ में स्टेज (Bride and Groom Entry Viral Video) पर खड़ा किया जाता है।दोनों जब साथ में खड़े होते हैं तो पीछे लगा डिजाइन दिल के आकार का बन जाता है।इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। क्लिप को इंस्टाग्राम हैंडल @razz_chandan_50 पर शेयर किया गया है। इसे अब तक 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इससे आप अनुमान लगा पाएंगे कि यह किस कदर वायरल हो रहा है। वीडियो में आसपास खड़े लोग भी बड़ी गंभीरता से इस तकनीक को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

Bride and Groom Entry Viral Video

मजेदार कमेंट्स के लगे भरमार

इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है- यह टेक्नोलॉजी तो अंबानी भी नहीं एफॉर्ड कर सकते हैं। एक और यूजर ने लिखा है- दो दिल मिल रहे हैं... मगर हिलते डुलते। तीसरे ने लिखा है- मैं इसे किए बिना मरना भी पसंद नहीं करूंगी। चौथे ने लिखा है- ये तो आपका डिवाइस कनेक्ट हो गया है वाला मोमेंट है। पांचवे ने लिखा है- भाई का ये बी.टेक फाइनल ईयर प्रोजेक्ट है। बहरहाल, यह आइडिया आपको कैसा लगा? कमेंट कर जरूर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article