W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

स्टालिन ने सोनिया को दी बधाई, कांग्रेस को बताया 'बहुलवाद की गारंटी'

स्टालिन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, आदरणीय अन्नाई (मां) सोनिया गांधी को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंनेकहा कि ‘कोई भी ताकत’ भारतीय लोगों के नेक दिलों से कांग्रेस पार्टी के उत्कृष्ट कार्यों को नहीं मिटा सकती।

11:19 AM Jun 02, 2019 IST | Ujjwal Jain

स्टालिन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, आदरणीय अन्नाई (मां) सोनिया गांधी को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंनेकहा कि ‘कोई भी ताकत’ भारतीय लोगों के नेक दिलों से कांग्रेस पार्टी के उत्कृष्ट कार्यों को नहीं मिटा सकती।

स्टालिन ने सोनिया को दी बधाई  कांग्रेस को बताया  बहुलवाद की गारंटी
Advertisement
द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर रविवार को बधाई दी। स्टालिन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “आदरणीय अन्नाई (मां) सोनिया गांधी को हार्दिक बधाई देता हूं।” तमिलनाडु में कांग्रेस के नेता आमतौर पर सोनिया गांधी को सम्मान देते हुए ‘अन्नाई सोनिया’ कहते हैं।
Advertisement
स्टालिन ने कहा कि ‘कोई भी ताकत’ भारतीय लोगों के नेक दिलों से कांग्रेस पार्टी के उत्कृष्ट कार्यों को नहीं मिटा सकती। स्टालिन ने कहा कि कांग्रेस बहुलवाद, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और संविधान में निहित समानता की स्थायी गारंटी है। स्टालिन ने कहा कि गरीब, मध्यम वर्ग और पिछडे़ वर्गों का कांग्रेस पार्टी में विश्वास बरकरार है।
Advertisement
बता दें कि सोनिया गांधी को शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे पार्टी के सभी सांसदों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×